गैंगस्टर के साथ भागी IAS की पत्नी,लौटी तो पति के घर में नहीं मिली एंट्री,जहर खाकर दी जान,IAS's wife ran away with a gangster, when she returned, she could not enter her husband's house, committed suicide by consuming poison
गैंगस्टर के साथ भागी IAS की पत्नी लौटी तो पति के घर में नहीं मिली एंट्री जहर खाकर दे दी जान
बात गुजरात की राजधानी गांधीनगर की है, जहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक IAS अधिकारी की पत्नी ने अपने घर के सामने ही जहर खाया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
क्या है मामला?
गुजरात की राजधानी गांधीनगर से सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने अपने घर के सामने ही जहर खा लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इस महिला का मायका तमिलनाडु में है, बताया जा रहा है कि वह, वहीं के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थीं. साथ ही बताया गया है कि वह एक बच्चे के अपहरण मामले में भी शामिल थी.
गैंगस्टर के साथ भागी थी IAS की पत्नी
आईएएस रंजीत कुमार, गुजरात विद्युत नियामक आयोग (GERC) के सचिव हैं. उनकी अपनी पत्नी सूर्या जे (45 वर्ष) के साथ कुछ महीनों से अनबन चल रही थी. रंजीत कुमार ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया था कि सूर्या को घर में न घुसने दिया जाए. शनिवार सुबह जब सूर्या घर पहुंचीं तो गार्ड ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. सूर्या ने अंदर जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने उस बंगले के दरवाजे पर ही जहर खा लिया, जहां IAS अधिकारी का निवास है. उन्हें तुरंत गांधीनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई.
पति के दरवाजे पर ही जहर खाकर दे दी जान
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'आईएएस रंजीत कुमार शनिवार को सूर्या के साथ अपने तलाक की याचिका को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे. जब सूर्या को अंदर नहीं जाने दिया गया, तो उन्होंने जहर खा लिया. ' गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वसमसेट्टी ने बताया कि पुलिस को तमिल भाषा में एक कथित सुसाइड नोट मिला है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी देने से फिलहाल इनकार कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार सूर्या, मदुरै अपहरण मामले में तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पति के घर गई होगी.
जहर खाया और खुद बुलाई ऐंबुलेंस
बताया गया है कि आईएएस रंजीत कुमार ने स्टाफ को साफ कहा था कि सूर्या को किसी भी सूरत में अंदर न आने दें। वह जब यहां पहुंची और जबरन घर के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने अंदर नहीं जाने दिया, तो इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने (सूर्या) जहर खा लिया और 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल भी कर दिया ।
किस वारदात में नाम आया था सूर्या का?
सूर्या का नाम 14 साल के एक लड़के के अपहरण के मामले में सामने आया था. इस मामले में उसका कथित प्रेमी और 'हाईकोर्ट महाराज' के नाम से मशहूर स्थानीय गैंगस्टर सेंथिल कुमार भी शामिल था. बच्चे की मां से पैसे के झगड़े को लेकर उन्होंने 11 जुलाई को लड़के का अपहरण कर लिया था. उन्होंने ,उसकी मां से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन मदुरै पुलिस ने लड़के को छुड़ा लिया. इसके बाद पुलिस ने सूर्या समेत सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. अब आगे की पूर्ण सत्यता की जांच पूरी करने के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।


.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं