बेटी ने पिता की गर्लफ्रेंड को मार डाला,तीन मौसी के साथ ईंट पत्थरों से कुचलकर की हत्या, Daughter killed father's girlfriend, crushed her with bricks and stones along with three aunts.
बेटी ने पिता की गर्लफ्रेंड को मार डाला तीन मौसी के साथ ईंट पत्थरों से कुचलकर की हत्या
हत्या का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां चार औरतों ने मिलकर ईंट पत्थरों से कुचल कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जिस महिला की हत्या हुई उसके,मारने वाली महिलाओं में से एक के पिता के साथ नाजायज संबंध थे।
•बेटी ने पिता की गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या
•कलह होती थी अवैध संबंध की वजह से
•बेटी का तीन मौसियों ने दिया साथ
•महाराष्ट्र में वाशिम का है मामला
•चारों महिलाएं की गईं गिरफ्तार
एक बेटी और पिता का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता है। हर पिता अपनी बेटी के लिए दुनिया भर की खुशियां बटोरकर उसके कदमों में डालने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हुए हर दम तैयार रहता है, तो वहीं बेटी भी अपने पिता के लिए किसी भी मुश्किल से लड़ने को तैयार हो जाती है।
महाराष्ट्र में बाप बेटी के इस रिश्ते का एक और ही चेहरा नज़र आया जब अपने पिता को प्रेमिका के चंगुल से छुड़ाने के लिए बेटी ने कुछ ऐसा कर डाला जिसकी उम्मीद कोई भी नहीं कर सकता। दरअसल, महाराष्ट्र के वासिम में पुलिस ने एक कत्ल की गुत्थी जब सुलझाई तो ऐसी हैरान करने वाली कहानी सामने आई जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिए।
ईंट पत्थरों से पीटकर की हत्या
वाशिम में एक लड़की ने अपनी तीन मौसियों का साथ लेकर एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस महिला की पीट पीटकर हत्या की गई,वो उस लड़की के पिता की प्रेमिका थी जिस लड़की पर हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि जिले में कारंजा के गौतम नगर इलाके में रहने वाली 35 साल की मनीषा नागेश कुंभलवार के घर पिछले रवि-सोम को 4 महिलाएं ईंट पत्थर लेकर पहुंची और उस पर हमला कर दिया। मनीषा के संबंध उसी लड़की के पिता 42 साल के लक्ष्मण नेवाडे के साथ थे।
चारों महिलाएं की गईं गिरफ्तार
वह लड़की जिन तीन महिलाओं के साथ मनीषा के घर पर पत्थर लेकर पहुंची थी, वो तीनों महिलाएं रिश्ते में उसकी मौसी थी। उन चारों महिलाओं ने उसके घर पहुँचकर पहले तो ईंट पत्थर से उस पर हमला किया और फिर बाद में उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। रवि-सोम को लक्ष्मण की बेटी अपनी 3 मौसियों से साथ उसके घर गई और ईंट और पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसी उस घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की खबर जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और इस वारदात में शामिल चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
नाजायज रिश्ते से घर में कलह
वारदात के संबंध में खुलासा हुआ है कि,नाजायज संबंध को लेकर लक्ष्मण नेवाडे के घर अक्सर झगड़ा होता रहता था। लक्ष्मण की बेटी को इस बात को लेकर चिढ़ होती थी कि पराई औरत के चक्कर में पड़कर उसने पिता ने अपने घर में पत्नी और बच्चों की जिंदगी तबाह करके रखी थी। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता ही रहता था जिसको लेकर लक्ष्मण की बेटी ने हमेशा के लिए इस झंझट से छुटकारा दिलाने का इरादा कर लिया था। महिला पुलिस अधिकारी द्वारका अंभोरे ने बताया है कि अवैध संबंधों के शक में इस हत्या को अंजाम दिया गया, कोर्ट ने चारों महिलाओं को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।






कोई टिप्पणी नहीं