सात साल से पुलिस में कर रहा था नौकरी,जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई तो अधिकारियों के उड़ गए होश, Was working in police for 7 years. Shocking truth revealed during investigation, officers were shocked.
पुलिस में कर रहा था 7 साल से नौकरी जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई तो अधिकारियों के उड़ गए होश
आइए जानते हैं पूरा मामला
साल 2018 में सीधी भर्ती के तहत एक शख्स पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुआ था. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत मिली कि उसने जन्म तिथि में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी पाई है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में फर्जी कागजातों के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है. अब जब जांच पड़ताल होने के बाद यह बात सामने आई कि एक पुलिसकर्मी ने जन्मतिथि बदलने के साथ-साथ फर्जी कागजात के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त की थी. तो वहीं अब जांच के बाद उसके विरुद्ध हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.
कहां थी तैनाती?
फर्जी कागजात पर नौकरी पाने वाला पुलिसकर्मी हाथरस जिले के मुरसान थाने में तैनात है. जब इस पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, तो उसके बाद से वह ड्यूटी से गायब हो गया. साल 2018 में सीधी भर्ती के तहत जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी छायंसा थाना जरचा, जिला गौतमबुद्ध नगर , यूपी पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुआ था.
क्या लगा पता?
जब इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो बात सामने आई कि उसने शैक्षणिक दस्तावेजों में अलग-अलग जन्म तिथि दर्शाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हुए पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त की.
तलाश कर रही है पुलिस
फर्जी कागजात के आधार पर यूपी पुलिस में नौकरी पाने वाले इस सिपाही के विरुद्ध कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. अभी यह पुलिसकर्मी मुरसान थाने में तैनात था. लेकिन जब से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, तब से वो थाने से गायब हो गया है. अब हाथरस पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस कार्रवाई करेगी।






कोई टिप्पणी नहीं