Breaking News

पैसों के लालच में पति ही करवाता था अपनी पत्नी की शादी, हुआ भंडाफोड़,Out-of-greed-for-money-husband-used-to-get-his-wife-married-busted-in-Khargone-MP

पैसों के लालच में पति ही करवाता था अपनी पत्नी की शादी हुआ भंडाफोड़ 

Source:Social Media 

           मध्य प्रदेश में एक लुटेरे पति-पत्नी का भंडाफोड़ हुआ है. जहां पति अपनी ही पत्नी का भाई बनकर उसकी शादी करवाता था और फिर उनसे पैसे ऐंठता था.

भंडाफोड़ हुआ तो और भी खुल गए राज 

     ये अजीब मामला मध्य प्रदेश के खरगोन में सामने आया है. पैसों के लालच में एक युवक अपनी ही पत्नी का भाई बनकर उसकी कई शादियां करवा चुका है. इस पूरे प्रकरण में एक गैंग काम कर रहा था जिसका भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने उन शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी चार अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. 

क्या है पूरा मामला ?

     असल में खरगोन के एक गांव की रहने वाली महिला अपने घर से लापता थी. जिसकी सूचना उस महिला की मां ने पुलिस को दी थी. पुलिस को शिकायत में गुम हुई महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी कई दिनों ने लापता है. और ये जानकारी दामाद निखिल ने दी है. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने जब लापता महिला के पति से ही पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया.

Source:Social Media 

            महिला के पति ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में अपनी पत्नी की शादियां करवा देता था. वो अपनी ही पत्नी का भाई बनकर रिश्ता तय करवाता और उसे किसी और की दुल्हन बनाकर लड़के वालों से रुपये ऐंठता था. 

महिला ने खोले कई राज 

          आरोपी पति के बताने के बाद पुलिस ने महिला को ट्रेस किया. महिला से पूछताछ की गई तो उसने भी कई रहस्य खोल दिए. महिला ने बताया कि उसके पति और चार अन्य व्यक्ति ने मिलकर राजस्थान के टोकर गांव में एक व्यक्ति से उसकी शादी करवाई और उसके बाद दो लाख रुपए लिए. शादी के चार दिन बाद उसने बहाना बनाया कि दुल्हन के भाई का एक्सीडेंट हो गया है और फिर उसे लेकर आ गए. 

                                          Source:Social Media 

गिरफ्तार किए गए लुटेरे पति-पत्नी  

    पुलिस ने इन लुटेरे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इनकी गैंग में शामिल अन्य 4 लोगों की तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी द्वारा बताया गया है कि जिले के बिटनेरा गांव की एक महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पूरे मामले की जाँच में महिला के बेटी-दामाद लुटेरे निकले। महिला का पति अपनी पत्नी का नकली भाई बनकर उसकी शादी करवाता था और फिर लड़के वालों से पैसे भी ऐंठता था. इस गैंग में और लोग भी शामिल हैं. आरोपी पति-पत्नी की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कितने बार हुई शादी?

        बीवी की तीन बार 'नकली शादी' कराने वाला नालायक पति हुआ अंदर, यहां शादी नकली, मां नकली, भाई नकली, बिचौलिया भी निकला नकली

अपनी पत्नी की करवाता नकली शादी ,फिर बन जाता उसका नकली भाई

एमपी पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश

      एक ऐसा नालायक पति जो अपनी पत्नी की तीन बार नकली शादी करवा चुका और वो भी सिर्फ और सिर्फ पैसों की खातिर। बाकायदा वो पहले शादी करवाता, कुछ दिन लड़की ससुराल में रहती और फिर लड़की का भाई बनकर लड़की को किसी बहाने से वापस अपने घर ले आता। ये महाठग अब हिरासत में है। साथ ही में पुलिस ने उसकी लुटेरी पत्नी को भी गिरफ्त में ले लिया है। पतिदेव ने अपनी पत्नी की दो साल के अंदर तीन शादियां करवा डाली थीं। इतना ही नहीं, गैंग के दूसरे लोगों में से कोई लड़की की नकली मां, कोई भाई तो कोई बिचौलिया बनते रहते थे।

लड़की की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

                  ये दिलचस्प कहानी मध्य प्रदेश के खरगोन से सामने आई है। जहां एक गुमशुदगी की रिपोर्ट पर मामले को सुलझाते हुए पुलिस की तफ्तीश राजस्थान तक पहुंच गई। बिटनेरा की रहने वाली ममताबाई की एक बेटी है, जिसका नाम दीपिका है। 2 साल पहले उसकी शादी मोंगरगांव के निखिल सावले से हुई । निखिल पढ़ा-लिखा तो है लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी नौकरी चली गई थी। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। शुरुआत में परिवार वालों की बात दीपिका से होती थी, लेकिन फिर कुछ वक्त से बात नहीं हो रही थी।

पूछताछ में सब आया सामने 

         जब निखिल से पूछा तो उसने बताया कि दीपिका कहीं चली गई है। दीपिका की मां ने पुलिस में शिकायत करते हुए उसने पुलिस को बताया कि वो 15 जुलाई से नहीं मिल रही है। दीपिका की मां ने कहा कि उसे शक है कि उसकी बेटी को राजस्थान में कहीं बेच दिया गया है। एमपी पुलिस ने निखिल को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने सारा राज उगल दिया। निखिल ने बताया कि उसने दीपिका को राजस्थान में बेचा है। इसके एवज में निखिल को 2 लाख रुपए मिले । पुलिस ने दीपिका को निखिल के बताए ठिकाने से ढूंढ लिया।

सब नकली, शादी, भाई, मां और बिचौलिया, सब 

                 पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी निखिल ने बताया कि वो अपनी पत्नी की नकली शादी करवाने में माहिर है। इसके एवज में उसे रुपए मिलते हैं। उसने बताया कि ये आइडिया उसे कैसे आया? निखिल ने बताया कि जब उसके पास काम-धंधा नहीं था तो उसकी पहचान लुटेरी गैंग चलाने वाले रोहित सोलंकी से हुई। वो रहीमपुरा का रहने वाला था। उसके गैंग में कई लोग शामिल थे। निखिल इनके साथ काम करने लगा। ये गैंग नकली शादी करवाता, इसके बाद किसी बहाने से लड़की को ससुराल से वापस लाते और फिर फुर्र हो जाते। गैंग ने दो सालों में इस तरीके की तीन वारदात कीं।  

लुटेरी ने क्या बताया?

      फिर दीपिका ने पुलिस को बताया- पति निखिल सावले ने अपने 4 साथियों, रोहित सोलंकी निवासी रहीमपुरा, एडू मामा निवासी गांधीनगर, सकुबाई निवासी रहीमपुरा, निर्मल आर्य निवासी गुजारी के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। गैंग के लोगों ने दीपक नाम के एक शख्स से 2 लाख रुपए लिए और उससे मेरी शादी करवाई। दीपिका, दीपक के साथ राजस्थान के टोकर में रहने लगी। 

निखिल के झूठे एक्सीडेंट की कहानी सुनाई

       निखिल ने खुद को दीपिका का भाई बताया था। एक दिन गैंग के कुछ लोग दीपिका के ससुराल पहुंचे और बताया कि निखिल का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वहां से दीपिका को लेकर आ गए, फिर सब गायब भी हो गए। पूछताछ में उसने बताया कि गैंग का सरगना रोहित सोलंकी और एडू मामा हैं। ये दोनों ऐसे लोगों को खोजते थे, जिनकी शादी नहीं हो पा रही हो। वो दीपिका को लड़के से मिलवाते और फिर शादी करवाते थे। 

कोई दीपिका का बुआ का लड़का बन गया तो कोई मामा का बेटा तो कोई मां बनी 

         दीपिका का पति निखिल, बुआ का लड़का बनकर मिला। रोहित सोलंकी मामा का बेटा, सकूबाई, दीपिका की मां बनकर मिली। एडू यादव (मामा) बिचौलिए की भूमिका में था। इन लोगों ने 15 जुलाई को राजस्थान के टोकर में मंदिर में नकली शादी करवाई और रुपए लेकर वहां से निकल लिए। अब पुलिस गैंग में शामिल महिला, दलाल और अन्य दो आरोपियों को तलाश रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने लुटेरी पत्नी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी को जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी पति अभी रिमांड पर है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी और गैंग के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र में भी कई लोगों से ठगी की है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();