बारिश के मौसम में ये 5 पौधे सांपों को घर से रखेंगे दूर,नहीं लगाया तो आज ही करें ये काम,These 5 plants will keep snakes away from home during the rainy season, if not planted then do this work today itself.
बारिश में 5 प्रकार के पौधे सांपों को घर से रखेंगे दूर नहीं लगाया तो आज ही लगाएं
हर साल बारिश के मौसम में, सांपों के घर में घुसने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अधिक अलर्ट उन लोगों को रहना चाहिए, जिनके घर ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल, नदी, नाले, तालाब, बाग बगीचे आदि के आसपास हों. बारिश के कारण सांप के बिलों में पानी भरने के कारण वह रेंगते हुए घरों में घुस सकते हैं. ऐसे में सांप को घर से दूर रखने के लिए आज ही एक कार्य करते हुए लगा लें ये 5 तरह के पौधे.
नीम, कैक्टस जैसे पौधों से सांप दूर रहते हैं.
बारिश का मौसम भीषण गर्मी से तो राहत दिलाता है लेकिन वह अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है, और साथ ही इस मौसम में घर में कई तरह के जीव-जंतु और जहरीले सांप के घुसने का भी खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उन लोगों को अधिक अलर्ट रहना चाहिए, जिनके घर ग्राउंड फ्लोर पर या पहली मंजिल हैं या जिनके घर के आसपास नदी, नाले, तालाब, बाग बगीचे हों. सांप अपने बिलों में पानी भर जाने के कारण बाहर निकलकर रेंगते हुए आपके घरों में भी घुस सकते हैं. क्या आप जानते हैं सांप को घर से दूर रखने के लिए कुछ पौधों की गंध बड़े काम में आती है? जी हां, ऐसे कई पौधे हैं, जिनकी गंध से सांप दूर भागते हैं. इन पौधों में नीम, नागदौना और गेंदे के फूल का पौधा भी शामिल है.
नागदौन का पौधा- नागदौना एक विशेष गंध वाला पौधा है, जिसकी महक सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार के लोग इस खतरनाक जीव से सुरक्षित रहें तो आप आज ही नागदौना का पौधा अपने गार्डन, घर के आंगन, बालकनी या फिर घर के मुख्य द्वार पर ही लगा लें. आप नागदौना का पौधा नर्सरी से भी खरीद सकते हैं. नागदौना की गंध से सांप इससे दूर भागते हैं.
नीम का पौधा- स्वाद में नीम बेहद कड़वी होती है. नीम के पेड़ के पास भी सांप रहना पसंद नहीं करते क्योंकि इससे निकलने वाली गंध भी सांपों को बर्दाश्त नहीं होती और वे इस पौधे से दूर ही रहना पसंद करते हैं. यदि आपके आंगन या बाहर नीम का पेड़ है तो फिर आप सांपों से सुरक्षित हैं. अगर नहीं लगा है तो आप नीम का पौधा अवश्य लगाएं. आप नीम के तेल या इसके रस को स्प्रे बॉटल में पानी में मिक्स करके छिड़काव करेंगे तो भी फायदा होगा. इससे मच्छर, मक्खी भी दूर भागेगी. आप चाहें तो बारिश में नीम की पत्तियों को घर के द्वार, खिड़की, दरवाजे, कमरे आदि में भी रख सकते हैं.
Image Source:Social Mediaगेंदे का पौधा - पीले-पीले गेंदे के फूल का पौधा कई लोग अपने घर के गार्डन, छत, बालकनी में लगाते हैं. यदि आपके घर भी ये पौधा लगा हुआ है तो आप सांपों से भी सुरक्षित हैं. गेंदे का फूल देखने में बहुत सुंदर होता है, लेकिन इसकी तेज सुगंध सांपों को अच्छी नहीं लगती है. इससे भी सांप लोगों के घरों से दूर ही रहते हैं.
Image Source:Social Media
कैक्टस का पौधा - कैक्टस एक कांटेदार पौधा है. सांप इस तरह के पौधों के पास फटकना भी पसंद नहीं करते हैं. आप इसे घर की खिड़कियों, मेन गेट, बालकनी जैसी जगहों पर लगा दें.
डेविल पेपर पौधा- इस डेविल पेपर को इंडियन स्नेकरूट (सर्पगंधा) भी कहा जाता है. ये एक तरह का हर्ब है जो सांपों को भगाने के लिए नेचुरल स्नेक रेपलेंट की तरह उपयोग किया जाता है. इस पौधे के जड़ से अजीब सी गंध निकलती है, जिससे सांप दूर भागते हैं.



.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं