Breaking News

सागर एसडीएम होंगे देवेंद्र प्रताप सिंह और भव्या त्रिपाठी को सौंपी गई देवरी की कमान, Sagar will be SDM Devendra Pratap Singh and command of Deori handed over to Bhavya Tripathi

जिले में बदले गए पांच एसडीएम सागर एसडीएम होंगे देवेंद्र प्रताप सिंह एवं भव्या त्रिपाठी को सौंपी गई देवरी की कमान

सागर कलेक्टर दीपक आर्य 

 क्या हुआ है?

                  एमपी के सागर जिले में कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा प्रशासनिक सर्जरी की गई है। जिले के अलग-अलग अनुविभाग के एसडीएम को बदल दिया गया है। जिनमें बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को सागर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देवरी एसडीएम भव्या त्रिपाठी को बनाया गया है। बंडा एसडीएम संदीप सिंह को बीना अनुविभागीय अधिकारी की कमान सौंपी गई है।

एसडीएम भव्या त्रिपाठी और देवेंद्र प्रताप सिंह

 और कौन कहां पहुंच गया?

          इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन को बंडा एसडीएम और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मुनव्वर खान को मालथौन एसडीएम बनाया गया है। सागर एसडीएम विजय कुमार डेहरिया को जिला मुख्यालय सागर में पदस्थ किया गया है और उन्हें संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन एवं डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी की संपूर्ण शाखाओं की प्रभार सौंपा गया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

आदेश सूची 

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();