लड़कियों ने किया आदमी का गैंगरेप,पता पूछने के बहाने आदमी को किया किडनैप फिर कार में नोंच डाले कपड़े,Girls gang-raped a man, kidnapped the man on the pretext of asking address and then tore his clothes in the car.
लड़कियों ने किया आदमी का गैंगरेप पता पूछने के बहाने आदमी को किया किडनैप फिर कार में नोंच डाले कपड़े और रात भर किया उसका गैंगरेप
कहां की है घटना और क्या है मामला?
गैंगरेप का ऐसा एक मामला सामने आया है,जिसे इससे पहले आपने शायद ही कभी सुना होगा। दरअसल,नशे में धुत चार लड़कियों ने एक आदमी को पता पूछने के बहाने कार में बुलाकर उसे अगवा कर उसे एक सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से ज्यादती की। रात में जब उस आदमी की बेहोशी टूटी तो वो जैसे-तैसे वहां से भागने में सफल हो पाया । ये वारदात पंजाब में जालंधर के पास की है ।
सुनसान घर में रात भर किया बारी-बारी से बलात्कार
गैंगरेप शब्द जैसे ही सुनाई पड़ता है, एक अजीब सा मंजर आंखों के सामने नाचने लगता है। ये शब्द इतना डरावना है ,जिसे सुनते ही सिर से पांव तक झुरझुरी सी दौड़ जाती है। हम रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर गैंगरेप जैसा ये भयानक शब्द सुनकर दहशत में आकर सोचने लगते हैं कि इस गैंगरेप से गुजरने वाले पर क्या गुजरी होगी?
यहां उल्टा है मामला
ये गैंगरेप शब्द जब भी सुनाई पड़ता है तो हमें यही महसूस होता है कि ये आफत किसी लड़की या महिला पर ही आई होगी। मगर ये पूरा सच नहीं है। लड़के भी इस खौफनाक दौर से गुजरते हैं। ऐसी ही एक वारदात पंजाब में जालंधर से सामने आई है जहां चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप कर डाला। ये सुनकर चौंकना तो लाजमी है मगर ये सोलह आने खरा सच है।
लड़कियों ने अगवाकर, शख्स को रात भर नोंचा
दरअसल,जालंधर में नशे में धुत चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसे रात भर नोंचा और उसका रेप कर डाला। वह पुरुष किसी तरह से लड़कियों के चंगुल से बचकर पुलिस तक पहुँचा ,इस आदमी ने जब अपनी आप बीती सुनाई तो खुद पुलिस की भी हैरानी का ठिकाना न रहा। असल में,एक फैक्टरी में काम करने वाला शख्स ,शाम को काम से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था। तभी उसका रास्ता एक कार ने रोक लिया। उस कार में चार लड़कियां थीं। उन लड़कियों ने उस आदमी से किसी जगह का पता पूछा। वो आदमी जैसे ही उन्हें पता बताने लगा तो लड़कियों ने उसकी आंखों में कोई एक स्प्रे कर दिया। जिससे उसे दिखना बंद हो गया। लड़कियों ने उसका हाथ पकड़कर उसे कार में खींच लिया।
20-30 साल की थीं, अगवा करने वाली लड़कियां
पुलिस को दिए बयान में उस आदमी ने बताया कि सभी लड़कियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच रही होगी। पुलिस में लिखाई गई शिकायत में उस आदमी ने बताया कि जब उसे कार में लड़कियों ने घसीट लिया तो अपने बचाव में उसने लड़कियों से कहा कि वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। तब लड़कियों ने खिलखिलाते हुए कहा ये तो और भी अच्छा है, तुम तो एक्सपीरियंस्ड हो। और फिर उन लड़कियों ने हमें जबरन शराब भी पिलाई।
अगवाकर ,कार में ही कर डाला बेलिबास
उस आदमी ने बताया कि लड़कियों ने कार में ही उसे बेलिबास ही कर दिया था। फिर कार में ही बारी-बारी से लड़कियां उसके साथ ज्यादती करने लगी थीं। दो लड़कियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को पकड़ रखा था। फिर वो लड़कियां किसी बड़े घर में भी ले गईं थीं। वहां उन लड़कियों ने रिमोट कंट्रोल से ही घर का गेट खोला था और कार को भीतर ले जाकर खड़ा किया। फिर लड़कियों ने उसे उठाया और घर के भीतर एक कमरे में ले गईं। उस आदमी ने ये भी बताया कि लड़कियों ने उसे पूरी तरह से बेलिबास करके पहले उसे नहलाया फिर वहां भी लड़कियां बारी-बारी से उसके पास आती और जबरदस्ती करने लगती थीं।
लड़कियां नशे में धुत थीं
पुलिस से शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि लड़कियां पूरी तरह नशे में धुत थीं और उसे बार बार धमका रही थीं कि अगर उसने आनाकानी की तो उसे मार डालेंगी और लाश जंगल में फेंक देंगी। उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। कुछ ही देर में उस आदमी की हिम्मत जवाब दे गई। मगर लड़कियों का दिल नहीं भरा। वो बारी बारी से उसके बदन को नोंचने में लगी रहीं। अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि कुछ देर के बाद वो बेहोश हो गया। रात करीब 3.30 बजे उसकी आंख खुली। थोड़ी हिम्मत बटोरकर जैसे-तैसे वो कुछ कपड़े लेकर उस घर से बाहर निकला और वहां से काफी दूर तक पैदल चलने के बाद वो मेन रोड तक पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसे पता चला कि वो फिल्लौर में कहीं है। उसी हाईवे पर उसने एक ट्रक से लिफ्ट ली और वहां से जालंधर पहुंच पाया।
पुरुषों के साथ रेप होने का रिकॉर्ड नहीं
बहरहाल ,जालंधर की ये वारदात इस तरह का इकलौता मामला तो नहीं है, जब किसी पुरुष ने अपने साथ ऐसी वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई हो। लेकिन भारत में कितने पुरुषों के साथ रेप हुआ, इसका कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं है। लेकिन वक्त-वक्त पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जहां गैंगरेप जैसी डरावनी वारदात का शिकार महिला नहीं बल्कि पुरुष हुए हैं। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.


.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं