शराब तस्कर के साथ नशे में धुत मिली पुलिसवाली, डिपार्टमेंट हुआ शर्मसार,Policewoman found drunk with liquor smuggler, department embarrassed
शराब तस्कर के साथ नशे में धुत मिली पुलिसवाली डिपार्टमेंट हुआ शर्मसार
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें गुजरात के पूर्वी कच्छ की सीआईडी शाखा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी नीता चौधरी को पुलिस ने एक शराब तस्कर के साथ शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और वो भी शराब के नशे में धुत रहते हुए।
वर्दीवालों को कानून के साथ दगाबाजी करते हुए तो कई बार देखा गया है, ऐसे अनगिनत किस्से सुने और सुनाए जाते हैं। अब एक हैरतअंगेज किस्सा गुजरात से सामने आया है। यहां एक पुलिस की खूबसूरत लेडी कांस्टेबल को फर्ज से गद्दारी करने के इल्जाम में कानून ने पकड़ा है।
खूबसूरत कॉंस्टेबल की लाइफ स्टाइल के थे चर्चे
इस लेडी पुलिस वाली का नाम है नीता चौधरी। नीता चौधरी अभी तक गुजरात के पुलिस महकमे की शान कही जाती थी। अपनी खूबसूरती और अपनी लाइफ स्टाइल की वजह नीता चौधरी के नाम के चर्चे दूर दूर तक सुने जाते थे। आलम ये हो गया था कि वर्दी के साथ वफादारी करने के मामले में भी अक्सर महकमे के आला अफसर नीता चौधरी की तारीफों के पुल बांधने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते थे। नीता चौधरी बतौर कांस्टेबल गांधीधाम में सीआईडी क्राइम ब्रांच में तैनात थी। जाहिर है वर्दी के साथ साथ बिना वर्दी के भी नीता चौधरी को अपना फर्ज निभाने का मौका मिलता था। सादे कपड़ों में खूबसूरत दिखने की शौकीन थी नीता चौधरी ।
खूबसूरती की आड़ में छुपा गुनाह हुआ बेनकाब
अब नीता चौधरी का वो राज खुल गया जिसे सुनकर समूचा सीआईडी विभाग सिर पकड़कर बैठ गया। नीता चौधरी का नाम बूटलेगिंग,यानी शराब की तस्करी के सिलसिले में उजागर हुआ है। इस खबर पर महकमे के आला अफसर चौंके लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ। मगर बात वर्दी पर बट्टा लगने की थी लिहाजा डिपार्टमेंट के अफसरों ने रंगें हाथों पकड़े जाने का इंतजार करना ही मुनासिब समझा। आखिर एक दिन नीता चौधरी को महकमे के लोगों ने शराब की तस्करी के सिलसिले में रंगे हाथों पकड़ लिया।
नशे के तस्कर के साथ नशे में मिली महिला कांस्टेबल
बीती रात पूर्वी कच्छ पुलिस को सूचना मिली कि कच्छ के भचाऊ के पास कुछ लोग सफेद थार कार में शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर भचाऊ पुलिस ने हाईवे पर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान भचाऊ में चोपड़ावा के पास एक सफेद थार देखी गई। जैसे ही पुलिस कर्मी थार कार के पास पहुंची तो थार कार चालक ने भागने की कोशिश की और थार कार से पुलिस कर्मियों को ही रौंदने की कोशिश की। पुलिसवालों ने जैसे तैसे अपना बचाव किया। उधर थार का ड्राइवर कार को तेजी से वहां से लेकर भागा। पुलिसवालों ने घेराबंदी कर रखी थी लिहाजा थार कार के सवार ज्यादा दूर तक नहीं भाग सके और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। लेकिन जब पुलिसवालों ने कार में झांककर देखा तो खुद उनके खुद के होश फाख्ता हो गए क्योंकि कार के भीतर इलाके का नामी शराब तस्कर युवराज सिंह मौजूद था, साथ में मौजूद थी कोई और नहीं बल्कि नीता चौधरी । नीता चौधरी की हालत देखकर पुलिस वालों के होश गुम हो गए क्योंकि वो न सिर्फ शराब तस्कर के साथ उसकी गाड़ी में मौजूद थी, बल्कि खुद भी शराब के नशे में पूरी तरह से धुत थी।
शराब और थार कार
पुलिस ने थार की तलाशी ली तो वहां उसको तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की बोतलें भी मिलीं। जिस शराब तस्कर के साथ नीता चौधरी को पकड़ा गया उसके खिलाफ सिर्फ शराब तस्करी के ही नहीं बल्कि 16 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर युवराज सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज हो गया है।
संगीन धाराओं में दर्ज हो गया मुकदमा
भचाऊ डिवीजन के डीएसपी सागर सांबदा ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है साथ ही थार कार और उसमें रखी शराब को जब्त करने के साथ-साथ उसमें मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसमें से एक इत्तेफाक से खुद ही पुलिसकर्मी है। दोनों के खिलाफ संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिसवाले जब खुद फर्ज को दिखाएं ठेंगा
गुजरात से यह वाकया सामने आया है जहां देश की सबसे पुरानी शराबबंदी लागू है। हर तरफ यही सवाल उठ रहे हैं कि शराबबंदी को लागू करने की जिम्मेदारी जिस पुलिस के कंधों पर है, अगर वो कंधे ही इतने कमजोर हो जाएंगे और खुद पुलिस के सिपाही नशे में धुत हो जाएंगे तो कानून की रखवाली कौन करेगा?



.jpeg)

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं