लेडी डॉक्टर ने मेंहदी लगे हाथों से बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम में कर दिया फ्लश,पढ़िए पूरी घटना, Lady-doctor-cut-private-part-of-her-boy-friend-with-henna-stained-hands-and-flushed-it-in-the-bathroom-read-the-entire-incident
लेडी डॉक्टर ने मेंहदी लगे हाथों से बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम में कर दिया फ्लश पढ़िए पूरी ख़बर
कहा जाता है कि औरत प्यार और नफरत, दोनों ही में हदों को पार कर सकती है। वो भी इस कदर कि मर्द की सोच भी वहां तक नहीं पहुंच सकती। एक लेडी डॉक्टर से प्यार का नाटक करने वाले उसके बॉयफ्रेंड को इसका अंदाजा उस समय हुआ जब शादी का वादा करके कोर्ट मैरिज की तारीख पर वो कोर्ट में नहीं पहुंचा।
कुछ ऐसा हुआ छपरा के एक कॉर्पोरेटर के साथ
कॉर्पोरेटर को छपरा की रहने वाली एक लेडी डॉक्टर से प्रेम हो गया। डॉक्टर न चाहते हुए भी उसकी बातों में आ गई और फिर मामला दो-तरफा हो गया। आधुनिकता की अंधी दौड़ में आज के दौर में,शादी से पहले ही उनके बीच वो सब कुछ हो गया जो पुराने समय में दो चाहने वालों के बीच शादी के बाद ही होता रहा है। लेडी डॉक्टर को यकीन था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा नहीं देगा । साथ घूमना, शॉपिंग करना, फिल्में देखना, छुट्टी मनाने शहर के बाहर साथ-साथ जाना, कुल मिला कर दोनों ने वो सब कुछ साथ में किया जो पति-पत्नी का रिश्ता होने पर होता है।
लेडी डॉक्टर व कॉर्पोरेटर के बीच था अफेयर
लेडी डॉक्टर अभिलाषा कुमारी और वॉर्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच पिछले 2 साल से अफेयर चल रहा था। वो मौका भी आया जब डॉक्टर अभिलाषा ने वेद प्रकाश से शादी के लिये कहा। वो नेता था लिहाजा वादे इरादे कर लोगों को टालना उसके लिये कोई नई बात नहीं थी। यही उसने अभिलाषा पर भी आजमाया और शादी की बात को टाल दिया। दूसरी तरफ डॉक्टर अभिलाषा के घरवालों को भी उनके अफेयर की भनक थी इसलिए उनकी तरफ से डॉक्टर बेटी पर शादी के लिये दबाव बनाया जाने लगा। अभिलाषा भी वेद प्रकाश को बताती कि समाज में उनके रिश्ते को अब नाम देने का वक्त आ गया है। वरना उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर देंगे। वेद प्रकाश शादी का स्वाद तो शादी से पहले ही चख चुका था लिहाजा अब उसे लेडी डॉक्टर से शादी करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। इसलिये टालने के अंदाज में उसने कह दिया कि वो डॉक्टर अभिलाषा से 30 जून को कोर्ट मैरिज कर लेगा। इसके बाद कोर्ट मैरिज के लिये कागजात तैयार कराए गये। दुल्हन बनने वाली डॉक्टर ने हाथों में मेंहदी भी रचाई। वेद प्रकाश शादी को लेकर संजीदा ही नहीं था इसलिए वो तय वक्त पर कोर्ट नहीं पहुंचा और न फोन उठाया। शादी की तारीख निकल गई और हाथों में मेहंदी रचाए डॉक्टर दुल्हन, कॉर्पोरेटर वेद प्रकाश का इंतजार करती ही रह गई।
फिर लिया धोखे का बदला
वेद प्रकाश ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया उसे लगा डॉक्टर अब पूरी तरह उसके वश में है लिहाजा शिकायत करके और चार आंसू बहाकर डॉक्टर फिर खामोश हो जाएगी और उनका रिश्ता चलता रहेगा। मामला ठंडा होने के दो-तीन दिन बाद वो लेडी डॉक्टर से मिलने खुद ही उसके घर पहुंचा। उसने सबसे पहले अभिलाषा को पहले से तैयार कहानी सुनाई कि 30 जून को वो शादी के लिए कोर्ट क्यों नहीं पहुंच सका और क्यों उसका फोन स्विच ऑफ था। मगर अभिलाषा ने उसकी बात अनसुनी कर दी। डॉक्टर अभिलाषा वेद को पीने के लिये जूस का गिलास पकड़ा कर नहाने के लिये बाथरूम में चली गई। फिर कुछ ही मिनट बाद उसने वेद को भी बहाने से वाशरूम के अंदर बुलाया। जूस के गिलास में मिली बेहोशी की दवा तब तक असर कर चुकी थी, वेद बाथरूम के फर्श पर बेहोश होकर गिरा और तभी डॉक्टर अभिलाषा ने उस पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर दी। वेद के बेहोश होते ही डॉक्टर अभिलाषा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटा और फिर कमोड में उसे फ्लश कर दिया।
gunjan Kushwaha नाम के 'X' अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है।👇डॉक्टर का बयान
source:Social media
खुद ही फोन करके बुलाई पुलिस
बेखौफ लेडी डॉक्टर ने खुद पुलिस को फोन कर इस वारदात की सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि वेद वॉशरुम के फर्श पर खून से लथपथ बेहोश पड़ा है और अभिलाषा उसके नजदीक ही फ्लोर पर हाथ में चाकू लिए बैठी है। वेद के धोखे ने उसे नफरत से इस कदर भर दिया था कि न तो उसे अपने किये का कोई पछतावा था और न ही अपने जुर्म को कबूल करने में कोई शर्म या हिचक थी। पुलिस ने सबसे पहले वेद की जख्मी हालत देखते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया और फिर अभिलाषा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मौके से पुलिस ने सबूत के तौर पर चाकू भी बरामद कर लिया।
Image source:Social media

अपना जुर्म ,लेडी डॉक्टर ने कबूला
अभिलाषा ने अपना जुर्म कबूलने के साथ ही दो साल से उसके साथ जो कुछ भी हुआ और उसने ये भयानक कदम क्यों उठाया सब कुछ पुलिस को विस्तार से बताया। अभिलाषा ने बताया कि उसका वेद से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। वो शादी का झूठा वादा कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बीते दो साल में वेद ,दो बार लेडी डॉक्टर का अबॉर्शन भी करवा चुका था। अभिलाषा जब भी वेद से शादी की बात कहती वो बहाना बनाकर टाल दिया करता था। डॉ. अभिलाषा ने बताया कि जब उसके भाई ने मामले में दखलअंदाजी की तो वेद अभिलाषा से 30 जून को कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया। सारे कागजात तैयार हो गए मगर हमेशा की तरह वेद इस बार भी तय वक्त पर कोर्ट नहीं आया। लिहाजा एक बार फिर दोनों की शादी नहीं हो पाई। अब अभिलाषा समझ चुकी थी कि वेद उसे धोखा दे रहा है और उसका प्यार, हवस से ज्यादा कुछ नहीं है। अभिलाषा ने पुलिस को खुलकर बताया कि वेद की इन हरकतों से तंग आकर उसने बदला लेने के लिए ये कदम उठाया है ।फिलहाल पुलिस ने अभिलाषा को गिरफ्तार कर लिया है और वेद को इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। फिलहाल वेद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मगर जिंदा रहते हुए भी अब वो जिंदगी भर न तो लेडी डॉक्टर का प्यार भुला पाएगा और न ही नफरत। और शायद आगे से अब वह इस प्रकार की इश्कबाजी करने से बचने का प्रयास भी करेगा। आगे राम ही जाने।

.jpeg)

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं