Breaking News

सागर जिले में गोवंश के मामले में आरोपी पर NSA की हुई कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला,NSA took action against the accused in the cow issue in Sagar district, four accused arrested, know the whole matter.

सागर जिले में गोवंश के मामले में आरोपी पर हुई NSA की कार्रवाई चार आरोपी गिरफ्तार जानिए क्या है पूरा मामला ?

Image source: Social media

     सागर में जंगल से मिले थे गोवंश के अवशेष, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है।

               एमपी के सागर जिले में राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में मिले गोवंश के अवशेष मामले में पुलिस व प्रशासन ने एक आरोपी के खिलाफ NSA की कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र में 26 जून को ग्राम लघेराधाम स्थित जंगल में गाय के क्षत-विक्षिप्त अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेष इकट्ठा कर जब्त किए गए। मामले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने, गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम आदि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में निशार कुरैशी, अफजल कुरैशी, छोटे कुरैशी और शेरू कुरैशी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की । आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया। 

Image source: Social media(सांकेतिक)
               इस मामले में आरोपियों द्वारा इस प्रकार की घटना से सामाजिक भावनाओं को भड़काने के संबंध मे भलीभांति समझ रखते हुए भी साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई।

Image source: Social media

           लोगों को भड़काने का प्रयास कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। जिससे नगर व क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी। आरोपियों के समाज में स्वच्छंद घुमने की स्थिति में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य के समक्ष पेश किया गया। उस प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा आरोपी निशार कुरैशी निवासी राहतगढ़ को जेल निरूद्ध करने के लिए आदेश पारित किया गया। आदेश के परिपालन में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();