Breaking News

म्यूजिक टीचर पोर्न फिल्म दिखाता था 10 साल की बच्ची को, मां ने रंगे हाथों पकड़ा, टीचर गिरफ्तार, Music teacher used to show porn film to 10 year old girl, mother caught red handed, teacher arrested.

म्यूजिक टीचर पोर्न फिल्म दिखाता था 10 साल की बच्ची को मां ने रंगे हाथों पकड़ा टीचर गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने वाला टीचर हुआ गिरफ्तार  

        प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फेस-3 नोएडा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी टीचर को सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना फेस-3 की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपी टीचर अनुराग सैमुअल से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी टीचर के गैजेट्स को भी जब्त कर लिया गया है। अनुराग सैमुअल ,तुर्कमान गेट थाना चांदनी महल नई दिल्ली इलाके का रहने वाला है। आरोपी टीचर की उम्र करीब 48 साल है। पुलिस और बच्चों से जुड़े एनजीओ अक्सर आगाह करते हैं कि बच्चों पर नजर रखें। उनसे स्कूल और मिलने जुलने वालों के बारे में अवश्य पूछें।

Source: Social media 

पोर्न फिल्म दिखाता था लैपटॉप पर 

          ये घटना नोएडा के थाना फेस-3 की है। जहां बच्ची के परिवार वाले 10 साल की अपनी बच्ची को म्यूजिक टीचर अनुराग सैमुअल के पास म्यूजिक की क्लास में भेजते थे। 10 साल की बच्ची अनुराग के पास म्यूजिक सीखने आती थी। आरोपी टीचर 10 साल की बच्ची को अपने लैपटॉप पर पोर्न फिल्म दिखाता था। इस दौरान टीचर, नाबालिग बच्ची के अंगों के साथ छेड़छाड़ किया करता था। बुधवार को बच्ची की मां ने टीचर को रंगे हाथों पकड़ लिया और पूरे मामले की खबर पुलिस को दे दी । पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();