रोहित शर्मा के ग्रैंड वेलकम में उन्हें मिला मां का दुलार,दोस्तों का प्यार,In Rohit Sharma's grand welcome, he got mother's affection,love from friends.
रोहित शर्मा के ग्रैंड वेलकम में उन्हें मिला मां का दुलार दोस्तों का प्यार विश्व विजेता टीम की अगवानी करने थम गई मुंबई नगरी
अद्भुत नजारा दिखा वानखेड़े स्टेडियम में
भारतीय टीम जैसे ही मुंबई पहुंची,मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक टीम की विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी एक खुली बस में सवार हुए नजर आए। वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचने के बाद सभी क्रिकेटर्स ने स्टेडियम के अंदर चक्कर लगाया, डांस किया और जीत का जश्न मनाया ।
Image source:Social media
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर जब अपने घर वालों से मिले तो वो काफी इमोशनल हो गए और उनकी मां ने उन्हें खूब दुलार किया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी भारत को जिताने के साथ 140 करोड़ देशवासियों का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया है। बच्चे जब कोई उपलब्धि हासिल करते हैं, तो उनके मां-बाप खुशी से फूले नहीं समाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा तब नजर आया जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने घर वालों से मिले, उनकी मां का तो प्यार उमड़ पड़ा, उनके दोस्तों और परिवार वालों ने भी गजब का ग्रैंड वेलकम दिया है।
मां के साथ रोहित शर्मा का प्यारा वीडियो
ट्विटर पर Vinesh Prabhu नाम के हैंडल पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपनी मां पूर्णिमा शर्मा के साथ दिख रहे हैं और उनके पिता गुरूनाथ शर्मा भी वहां मौजूद हैं। उनकी मां ने जैसे ही उन्हें देखा उन्हें ढेर सारा प्यार दुलार किया। उनके पिता भी बहुत गौरवान्वित महसूस करना उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।
source:Social media
ग्रैंड सेल्यूट दिया दोस्तों ने
माता-पिता के अलावा रोहित के परिवार वालों और दोस्तों ने भी उनका ग्रैंड वेलकम किया है। रोहित शर्मा की फैमिली और फ्रेंड्स ने एक जैसी टीशर्ट पहनी। इसमें युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा भी शामिल रहे, सबने सेल्यूट कर रोहित शर्मा का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की फैमिली और फ्रेंड्स का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
source:Social media

.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं