पांच साल पहले लव मैरिज,फिर बीवी को हुआ दूसरे से इश्क और हो गया ये खौफनाक कांड,Love marriage five years ago, then wife fell in love with someone else and this horrifying incident happened.
5 साल पहले लव मैरिज बीवी को हुआ दूसरे से इश्क और हो गया खौफनाक कांड
महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाना इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पति दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। कपिल नगर में रहने वाली मन्नत और विक्की ने 5 साल पहले ही लव मैरिज की थी।
लव मैरिज,पांच साल पहले की थी
लव मैरिज के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। 24 साल की मन्नत कौर और विक्की का दो साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही दिलप्रीत के परिजन इस शादी को लेकर नाराज रहते थे। जिसके चलते उनके पारिवारिक झगड़े शुरू हो गए थे। दिलप्रीत सिंह की कपिल नगर चौक पर "किंग्स एसेसरीज" नाम से कार डेकोरेशन की दुकान है। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत सिंह कर्ज में भी डूबा था,साथ ही उसको शराब पीने का शौक था ।
जिम ट्रेनर से हुआ बीवी का इश्क
दिलप्रीत सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते मन्नत और दिलप्रीत का कई बार झगड़ा होता रहता था। यहाँ तक कि पत्नि मन्नत, पति दिलप्रीत से तलाक लेने का भी मन बनाकर अपने मायके चली गई थी। दिलप्रीत सिंह की मान मनव्वल के बाद दोनों एक साथ एक फ्लैट में रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में झगड़ा हुआ और झगड़े के बाद दिलप्रीत सिंह ने मन्नत के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
पत्नी का मर्डर
हमले में जख्मी पत्नि मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पति दिलप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया और जब मन्नत के घरवाले मन्नत से संपर्क नहीं होने पर उसके घर पहुंचे तो मन्नत कौर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।




.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं