सावधान हो जाएं,लव मैरिज के छह महीने बाद ही अपनी 'चाहत' के कर दिए टुकड़े, किस्सा चौंका देगा, Be careful, after six months of love marriage, your 'love' is broken into pieces, this story will shock you.
सावधान हो जाएं लव मैरिज के छह महीने बाद ही अपनी 'चाहत' के कर दिए टुकड़े,ये किस्सा आपको चौंका देगा
पुलिस ने काली नदी में अपनी पत्नी के टुकड़ों को बहाते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो लव मैरिज वाली शादी की एक ऐसी दास्तान सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया।
क्या है मामला ?
छह महीने पहले ही उसने अपनी चाहत को हासिल किया था लेकिन इन छह महीनों के दौरान इतना कुछ हो गया कि उसके बर्दाश्त की सभी सीमाएं खत्म हो गईं,तब उसने अपनी उसी चाहत की न चाहते हुए भी हत्या कर दी और चाहत को 4 टुकड़ों में काट डाला। फिर वो चारों टुकड़े एक एक करके ठिकाने लगा ही रहा था कि पुलिस द्वारा धर लिया गया। काली नदी में वो अपने काले कारनामों को छुपाने की फिराक में था लेकिन तभी उसे देख लिया गया। लव मैरिज के छह महीने बाद ही हत्या की वारदात का एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाते हुए कत्ल के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी का नाम अरबाज है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार अरबाज ने छह महीने पहले ही उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली 21 साल की चाहत से शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने बताया कि अरबाज और चाहत शादी के बाद अपने घरवालों को बताए बिना एक किराए के मकान में साथ रहने लगे थे। अरबाज और चाहत ने इन छह महीने के दौरान करीब चार मकान बदले थे।
छः माह में ही हो गया बीवी से परेशान
छह महीने के दौरान अरबाज और चाहत दोनों के नया संसार बनाने का इरादे थे,मगर अचानक ऐसा क्या हुआ कि प्यार में एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसम खाने वाले अचानक एक दूसरे से अलग हो गए ? दोनों को एक दूसरे का साथ अखरने लगा था। बताया गया है कि असल में चाहत का हाथ खुला हुआ था जबकि अरबाज की कमाई इतनी नहीं थी कि वो चाहत के खर्च को बर्दाश्त कर सके। इसी बात को लेकर दोनों में खटपट होने लगी। साथ ही अरबाज, चाहत के चरित्र पर भी संदेह करने लगा था।अरबाज ने अपना दुखड़ा अपने दोस्त को सुनाया। उधर चाहत भी अब अरबाज की रोज रोज की टोका टोकी से तंग आ चुकी थी। मजबूरी ये थी कि वो अपने घर से भागकर अरबाज के साथ रहने चली आई थी जिसकी वजह से उसके घरवालों ने पहले ही उससे अपना नाता तोड़ लिया था।
अरबाज ने दोस्त से ली सलाह
अरबाज अपने घरवालों से अलग होने के लिए चाहत को कसूरवार ठहराता रहता था। लेकिन एक दिन बात ज्यादा बढ़ गई तो अरबाज ने एक खौफनाक फैसला कर लिया। उसने अपने दोस्त की मदद से एक बड़े चाकू का इंतजाम किया और एक रात के वक्त चाकू मारकर चाहत को मौत के घाट उतार दिया। फिर लाश ठिकाने लगाने के लिए उसने 4 टुकड़े किए। पहले अरबाज ने चाहत का सिर धड़ से अलग किया था।
जलकुंभी में लाश वाला बोरा फंस गया
एसपी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार आरोपी अरबाज अपने दोस्त शाहरुख की मदद से शव को मोटरसाइकिल पर लादकर नियाजीपुर गांव में काली नदी के पास ले गया,जहां उसने शव के टुकड़े को नदी में बहा दिया। फिर चाहत का सिर व हाथ के पंजे काटकर शव को बोरे में भरा और काली नदी में फेंक आया।बुधवार की रात जब वह और उसका दोस्त शाहरुख काली नदी पर पहुंचे तो शव वाला बोरा जलकुंभी में फंसा हुआ था। अरबाज बोरे को नदी में बहाने की कोशिश कर रहा था तभी गश्ती पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया। अरबाज को जब पुलिस पकड़ रही थी तभी शाहरुख वहां से भाग निकला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।







कोई टिप्पणी नहीं