मध्य प्रदेश में बुराड़ी जैसा कांड, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव,Burari-like incident in Madhya Pradesh, dead bodies of husband, wife and 3 children found hanging
मध्य प्रदेश में बुराड़ी जैसा कांड फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव
Source: Social media (सांकेतिक)
एमपी के अलीराजपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक घर में पांच शव फंदे से लटके मिले. जिसने भी पति-पत्नी और मासूम बच्चों के शव देखे, वह सिहर उठा. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस घटना ने साल 2018 में नई दिल्ली के बुराड़ी कांड के जख्मों को फिर से हरा कर दिया.
बुराड़ी कांड पार्ट-2,एमपी में
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सोंडवा थाने के अंतर्गत आने वाले रावडी गांव के एक घर में पांच लोग फांसी के फंदे पर लटके पाए गए .मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.
फंदे पर लटकी मिली 5 लोगों की लाशें
एक साथ पांच शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी के अनुसार, अलीराजपुर जिले के रावडी गांव के एक घर में पांच लोग फांसी के फंदे पर लटके पाए गए जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव शामिल थे. मृतकों के नाम पति राकेश पिता जागर सिंह, पत्नी ललिता/राकेश, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय थे. पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस को पांच लोगों की मौत की सूचना सोमवार सुबह सात बजे मिली थी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश डोडवा (27), उसकी पत्नी ललिता डोडवा (25) और उनके बच्चों लक्ष्मी (9), प्रकाश (7) और अक्षय (5) के रूप में हुई है।सुबह राकेश के काका घर पहुंचे तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह साजिश है, हत्या है या आत्महत्या है. सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और पूरा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.
हर एंगल से जांच की जा रही है -एसपी राजेश व्यास भी मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार के अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की है. पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने बताया है कि राकेश के परिवार ने कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया था. आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला . फिलहाल, हर एंगल से जांच की जा रही है.
6 साल बाद दिल्ली के बुराड़ी की तरह हुआ कांड
इस प्रकार का सामूहिक आत्महत्या का मामला आज से पांच साल पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सामने आया था. 30 जून 2018 को एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. परिवार के लोगों के शव एक ही कमरे में छत के जाले से लटके पाए गए थे, जिसमें बुजुर्ग महिला और तीन बच्चे भी शामिल थे. इस घटना ने पुलिस समेत सभी जांच एजेंसियों को चौंका दिया था. बाद में यह मामला अंधभक्ति और अंध विश्वास से जुड़ा निकला था. अलीराजपुर की इस घटना के बाद भी लोगों के जहन में बुराड़ी कांड की यादें ताजा हो गई. पुलिस मामले की तफदीश कर रही है।



.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं