अपने दोस्त की ही पत्नी के साथ किया दुष्कर्म,जान से मारने की भी दी धमकी,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
दोस्त की ही पत्नी से किया दुष्कर्म जान से मारने की दी धमकी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फोटो सोर्स:सोशल मीडिया
सागर (एमपी)- जिले के बीना अंतर्गत खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किसी को बताने पर आरोपी और उसके पिता ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी । पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में बीते 08 मई की रात को 25 वर्षीय महिला जब शौच करने के लिए घर से बाहर गई हुई थी तो उसके घर के पास ही रहने वाले उसके पति के 29 वर्षीय दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । साथ ही आरोपी ने महिला को धमकी भी दी थी कि यदि इसके बारे में किसी को भी बताया तो उसे जान से मार देगा। डर के कारण महिला ने इस बारे में अपने पति को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी बार-बार महिला के पति के मोबाइल पर फोन लगाकर बात करने का दबाव बना रहा था । 10 जून को महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसके साथ फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसके बाद महिला ने हिम्मत करके पूरी घटना अपने पति को बता दी। आरोपी युवक को पता चला कि महिला ने पूरी घटना अपने पति को बता दी है तो आरोपी के पिता ने महिला के घर जाकर उसके व उसके पति और परिवार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला ने खिमलासा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
किन धाराओं के तहत मामला किया गया दर्ज ?
घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ खिमलासा पुलिस ने धारा 376, 354, 354 (घ), 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया । आरोपी का पिता अभी फरार है।
पिता-पुत्र के खिलाफ मामला किया गया दर्ज
खिमलासा थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि घटना में पिता और पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपी के पिता की तलाश की जा रही है।


.jpeg)

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं