Breaking News

एक भाई ने अपनी बहन के घर से चुराए 1.50 करोड़ रुपए,पुलिस ने एक को पकड़ा तीन फरार,पढ़िए पूरी ख़बर, A brother stole Rs 1.50 crore from his sister's house, police caught one and three absconded, read the full news,

एक भाई ने बहन के घर से चुराए 1.50 करोड़ रुपए पुलिस ने 1 को पकड़ा 3 फरार 

Photo source:Social media 
        जमीन बेचने पर मिले डेढ़ करोड़ रुपए बहन के घर में रखे हुए थे। भाई को इस बारे में पता चला तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया,भाई अपने 3 दोस्तों के साथ बहन के घर पहुंचा और डेढ़ करोड़ रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। इसके बाद एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो गए।जब रास्ते में पुलिस ने रोका तो बैग छोड़कर भागने लगे, नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन ।

            रास्ते में गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर उनको रुकवाया तो मौके पर बैग छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ लिया जबकि 3 अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले ।पुलिस ने बैग में भरे रुपए बरामद कर लिए। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। मामला राजस्थान के सीकर के खाटूश्याम थाना इलाके का है।

Photo source:Social media 
पुलिस ने नोट गिनने के लिए थाने में मशीन मंगवाई

         रेनवाल पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका सीआई राजाराम ने बताया- उनके इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने किसान बंशीराम के घर पर डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी कर ली थी। बदमाश एक ही बाइक पर बैठकर रेनवाल होते हुए निकल रहे थे। रात को गश्त कर रही रेनवाल थाने की टीम ने संदिग्ध लगने पर बाइक सवार चारों युवकों को रोका। इस दौरान 3 युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक युवक को बैग के साथ पकड़ लिया गया। 

बैग में मिली 500रु के नोटों की गड्डियां 

       पुलिस ने युवक के पास मिले बैग को खोला तो उसमें बड़ी संख्या में 500रु के नोटों की गड्डियां रखी हुई थी। पकड़े गए युवक मनोज रेगर से इस बारे में पूछा तो उसने बताया- उसका दोस्त विकास उसे अपने साथ लेकर आया था। विकास ने खाटूश्याम थाना इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर चोरी की।

बहन ने रुपयों के बारे में बताया तो बनाया चोरी का प्लान 

      प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास की बहन और उसके जीजा 9 जून को किसी कार्यक्रम में कुचामन सिटी विकास के घर आए थे। उसकी बहन ने बातचीत में बताया कि उन्होंने 1 साल पहले जमीन बेची थी, जिसके रुपए घर में पड़े हैं। गेहूं की टंकी में एक बैग में डेढ़ करोड़ रुपए रखे हैं। इस पर विकास ने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया। प्लान के तहत विकास अपने दोस्त मनोज, प्रकाश और एक अन्य के साथ सोमवार देर रात खाटूश्याम स्थित बहन के घर पहुंचा। घर पर लगे ताले को तोड़कर सभी लोग अंदर घुसे। यहां टंकी में बैग में रखे डेढ़ करोड़ रुपए लिए और एक बाइक पर बैठकर भाग निकले।

Photo source:Social media 

नोट गिनने के लिए मंगवाई मशीन

     सीआई राजाराम ने बताया- घटना हमारे इलाके में हुई थी, इसलिए पीड़ित बंशीराम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए मनोज रेगर को गिरफ्तार कर खाटूश्याम थाने लाया गया है। वहीं, रुपयों की काउंटिंग के लिए मशीन मंगवाई गई। फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();