Breaking News

दूसरी बार लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर आरआई, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, For the second time,bribe taking RI got caught by Lokayukta,arrested red handed while taking bribe.

दूसरी बार लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर आरआई,रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

राजगढ़ (एमपी)- एमपी के राजगढ़ में संबंधित रिश्वतखोर आरआई दूसरी बार लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा है। रिश्वतखोर आरआई 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

      राजगढ़ जिला मुख्यालय में राजस्व विभाग के आरआई को सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर गांव के फरियादी सर्जन सिंह के बताए अनुसार उन्हें आरआई राजेश खरे उनकी जमीन के सीमांकन के लिए लगातार चक्कर लगवा रहा था और उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इनका 20 हजार में सौदा तय हुआ, जिसमें से वो 4 हजार रुपये पहले दे चुका था, शेष 16 हजार रुपये सोमवार को देने थे, जिसे लेते हुए लोकायुक्त टीम ने आरआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

      बताया जा रहा है कि उक्त रिश्वतखोर पटवारी एक बार पूर्व में भी लगभग 5 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ाया जा चुका है। उसके बाद भी उसके मन से रिश्वत का भूत नहीं उतरा और लोकायुक्त की टीम ने उसे 16 हजार रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

        लोकायुक्त टीम की इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के अनुसार फरियादी सर्जन सिंह की शिकायत को पहले वेरीफाई किया गया था, जो सही पाई गई, तत्पश्चात प्लानिंग के तहत उक्त आरआई को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आरआई फरियादी की जमीन के सीमांकन के बदले, 2 हजार रु प्रति बीघा के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा था। इनका सौदा 20 हजार में तय हुआ,4 हजार रु फरियादी पहले ही दे चुका था और 16 हजार रुपये सोमवार को दिए गए। उसी दौरान आरआई को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

     

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();