ससुराल के बाजू में रहने वाले दो आरोपियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,एक हुआ गिरफ्तार,Two accused living next to in-laws raped a woman, one arrested
ससुराल के बाजू में रहने वाले 2 आरोपियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म एक हुआ गिरफ्तार,एक है फरार
एमपी के सागर जिलांतर्गत बीना जीआरपी थाना क्षेत्र के पूर्वी रेलवे कॉलोनी स्थित गुप्ता वाली गली के मोड के पास गत 16 जून को पैदल जा रही एक महिला को रोकते हुए 2 आरोपियों ने जबरन बाइक पर बैठाकर इंडस्ट्रियल एरिया के पास के खेत में महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों आरोपी रहते हैं उसकी ससुराल के बाजू में
महिला ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि बाइक सवार दोनों युवक उसकी ससुराल के बाजू में रहते हैं। इस कारण से वह दोनों आरोपियों को पहचानती है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 376 (D) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया।
बाजार जाते समय अंजाम दी घटना
घटना का खुलासा करते हुए शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया कि बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने 17 जून को जीआरपी थाना पहुंचकर, 16 जून को उसके साथ दुष्कर्म होने की FIR दर्ज कराई थी।
एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बीना जीआरपी की नवागत थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन किया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बार-बार आरोपी के घर पर दबिश दे रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग जाती थी तो वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग जाता था। मुखबिर से जब सूचना मिली कि एक आरोपी किसी काम से अपने घर आया हुआ है तो पुलिस ने उसे पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी से दूसरे साथी के बारे में पूछा गया है। साथ ही घटना में उपयोग की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया आरोपी
बीना जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है साथ ही दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
टीम में कौन-कौन रहे शामिल??
उप पुलिस अधीक्षक (रेल) भोपाल,बिट्टू शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बबीता कठेरिया, सहायक उपनिरीक्षक मूलचंद, प्रधान आरक्षक राकेश नरवरिया, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, अविनाश प्रजापति, अखिलेश यादव, क्राइम सेल से सहायक उपनिरीक्षक ब्रजेश शर्मा टीम में शामिल रहे। पुलिस कार्रवाई जारी है।






कोई टिप्पणी नहीं