Breaking News

सीएम ने गोवंश हत्या मामले में कलेक्टर,एसपी को हटाया ,संस्कृति जैन नई कलेक्टर,सुनील मेहता होंगे नए एसपी, CM transfered Collector,SP in cow slaughter case,Sanskriti Jain is the new Collector,Sunil Mehta will be the new SP.

सीएम ने गोवंश हत्या मामले में कलेक्टर और एसपी को हटाया संस्कृति जैन नई कलेक्टर व सुनील मेहता होंगे नए एसपी 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 
         एमपी के सिवनी में गोवंश हत्या मामले में सीएम द्वारा कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। इसकी जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।' 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

         संस्कृति जैन सिवनी की नई कलेक्टर और सुनील मेहता नए एसपी बनाए गए हैं। आपको बता दें कि शनिवार सुबह ही सीएम ने इस मामले की जांच एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव को सौंपी है। सीएम ने कहा था कि मध्यप्रदेश में गोमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

     संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है जो वर्तमान में रीवा नगर निगम आयुक्त के पद पर हैं। वहीं सिवनी से हटाए गए कलेक्टर क्षितिज सिंघल को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया एसपी बनाया गया है जो वर्तमान में इंदौर देहात के एसपी हैं।

                                सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

        शनिवार रात गृह विभाग ने 5 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। एडीजी सोनाली मिश्रा को एडीजी (ट्रेनिंग), मप्र पुलिस अकादमी के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) अशोक गोयल को पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार आयोग बनाया गया है। पीटीएस इंदौर की एसपी हितिका वासल को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

      बुधवार को सिवनी जिले में गोवंश के कटे हुए शव मिले थे। जिसके बाद से ही इलाके में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 
     बुधवार को सिवनी जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में गोवंश के कटे हुए शव मिले थे। धनोरा के पिंडरई के पास बेनगंगा नदी में 26 गोवंश और धूमा क्षेत्र के ककरतला के जंगल में 28 गोवंश के शव मिले थे। 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

      जिसके बाद से ही सिवनी और बालाघाट जिले में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को इस घटना के विरोध में बालाघाट बंद रहा था

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 
       सीएम ने जानकारी दी कि इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 आरोपियों पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है। पकड़े गए 5 आरोपियों में से 4 को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 


सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

    आरोप है कि मध्यप्रदेश में ऑपरेट करने वाले गोवंश तस्करों को हैदराबाद और नागपुर से फंडिंग हो रही है। सिवनी में पकड़े गए गो तस्करों ने पुलिस पूछताछ में भी यही खुलासा किया है। सिवनी में पिछले दो दिनों में 54 गोवंश के शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की तो पता चला है कि ये नागपुर के तीन तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();