बैडरूम में मियां बीवी के निजी पलों को चोर ने किया रिकॉर्ड,जानिए फिर क्या हुआ?, The thief recorded the private moments of his wife in the bedroom, know what happened next?
बैडरूम में मियां बीवी के निजी पलों को चोर ने किया रिकॉर्ड जानें फिर क्या हुआ ?
पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जिसने बेडरूम में निजी पल बिता रहे पति-पत्नी के उन निजी पलों को ही रिकॉर्ड कर लिया और उसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।चोरी और सीना जोरी की बात और कहावत तो सभी ने सुनी होगी, लेकिन उसकी मिसालें बहुत कम देखी होंगी। एक चोर की ऐसी करतूत का खुलासा हुआ है जिसके बारे में सुनने वालों की हंसी छूटे बिना नहीं रही । ये चोर भी कोई अनपढ़, गंवार किस्म का नहीं बल्कि शातिर दिमाग और पढ़ा लिखा था।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके से एक ऐसा चोर पुलिस ने पकड़ा जिसकी वजह से एक पति पत्नी की इज्जत ही दांव पर लग गई थी। गनीमत रही कि वक्त रहते पुलिस ने उस चोर को पकड़ लिया वरना पीड़ित पति-पत्नी उस चोर के लिए तो तिजोरी की चाबी ही बन जाते। किस्सा इतना दिलचस्प है कि जिसने सुना उसके चेहरे पर मुस्कुराहट तो आ गई लेकिन साथ ही साथ कहीं न कहीं डर भी बैठ गया।
निजी पलों को किया रिकॉर्ड
किस्सा छत्तीसगढ़ के दुर्ग का है। जहां रात को एक मकान में चोर चोरी करने के इरादे से घुसा और चोरी के लिए कीमती सामान तलाश करने लगा। घर के मालिक का मोबाइल मिला, तो उसने उसे उठा लिया। जब उसकी नजर बेडरूम में गई, तो वहां पति पत्नी अपने निजी पलों में खोए हुए थे। इस बात से पूरी तरह बेखबर कि उनके इन पलों को कोई अनजाना अपनी आंखों से देखकर उसे अपने कैमरे में कैद कर रहा है। चोर ने बड़ी तसल्ली से उसी घर के मालिक के फोन पर पूरा वीडियो बनाया और फिर बिना चोरी किए घर से वापस भी चला गया।
मैसेज भेजकर चोर ने उड़ाए होश
अगले दिन पत्नी के वॉट्सऐप पर अंजान नंबर से एक वीडियो मैसेज आया। पत्नी ने जैसे ही उस वीडियो को देखा तो खुद की हालत में देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसने तुरंत ये बात अपने पति को बताई। पति की हालत भी खराब हो गई, क्योंकि वीडियो में वो जनाब भी नज़र आ रहे थे। पति पत्नी सोच में पड़ गए कि आखिर ये सब कुछ किसने रिकॉर्ड किया और उनके पास भेजने के पीछे उसका इरादा क्या है? थोड़ी देर बाद उस अनजान नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें वो इरादा भी सामने आ गया जिस मकसद से वो वीडियो भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले ने 10 लाख रुपये मांगे ,इस धमकी के साथ कि अगर पैसे देने में आनाकानी की या पुलिस को बताया तो ये वीडियो, सोशल मीडिया पर दुनिया देखेगी।
पति पत्नी की हुई हालत खराब
ब्लैकमेल की धमकी से सहमे पति पत्नी ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सारी बात बता दी। एक पति पत्नी की इज्जत दांव पर देख पुलिस भी फौरन हरकत में आई और नंबर को ट्रैक करके चोर का पीछा शुरू कर दिया गया। थोड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को कामयाबी भी मिल गई और वो चोर पकड़ा गया जिसने उन पति पत्नी की सांस ऊपर नीचे अटका कर रख दी थी।
हरकत में आई पुलिस
जिस चोर को पुलिस ने पकड़ा उसके बारे में जब पुलिस ने पता किया तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई। चोर का नाम विनय कुमार साहू और उसने सिविल सेवा परीक्षा भी दी थी। मगर उसमें पास न हो सका। सरकारी नौकरी मिलने का सपना टूटने के बाद विनय कुमार ने तब कुछ ऐसा काम करने का इरादा किया जिसमें वो जल्दी से जल्दी कुछ ज्यादा कमा सके। इसलिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया और सब्जी मंडी के इलाके में जाकर मोबाइल चुराने लगा, इसके अलावा उसने उन इलाकों में रात के वक्त घरों में घुसकर चोरी करना शुरू किया जिन इलाकों को वो अच्छी तरह से जानता था। वो रात के वक्त उन घरों को निशाना बनाता, जहां या तो कोई होता नहीं था या एक दो लोग ही घर में होते थे। इसी चोरी के सिलसिले में वो अहिवारा इलाके के उस मकान में दाखिल हुआ था जहां पूरे घर में सिर्फ पति पत्नी अकेले ही थे।
चोर से बरामद हुए मोबाइल
पुलिस ने विनय साहू को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से तीन मोबाइल सिम कार्ड और तीन हैंडसेट भी बरामद किए। विनय ने पुलिस के सामने वीडियो के बदले 10 लाख रुपये की रकम मांगने की बात कुबूल करते हुए पति पत्नी का वो वीडियो डिलीट भी कर दिया। पुलिस अन्य पूछताछ कर रही है।


.jpeg)
.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं