निजी स्कूलों की जांच रिपोर्ट मांगी 30 जून तक ; 26 बिंदुओं पर निजी स्कूलों की करी गई जांच,शिकायत करने नंबर जारी,Investigation report of private schools sought by June 30; Private schools were investigated on 26 points, complaint numbers issued,
निजी स्कूलों की जांच रिपोर्ट मांगी 30 जून तक 26 बिंदुओं पर निजी स्कूलों की करी गई जांच शिकायत करने को नंबर जारी
एमपी के सागर में शासन के निर्देश पर सागर जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच चल रही है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने अशासकीय एवं निजी विद्यालयों द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने जैसे बिंदुओं पर 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर जांच पूर्ण करने और अनियमितताएं पाए जाने पर विद्यालयों को चिन्हित कर संबंधित प्रकाशक व बुक सेलर्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निजी स्कूलों की जांच के प्रतिवदेन आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुए।
Email Id- sagar.rmsa@gmail.com पर भेजते हुए एक प्रमाणित प्रति 30 जून तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल की शिकायत करने के लिए नंबर जारी
सागर जिले की अशासकीय व निजी विद्यालयों द्वारा अगर मप्र निजी विद्यालय नियम (फीस और संबंधित विषयों का विनियमन 2020) का उल्लंघन किया जा रहा हो या फर्जी व डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा हो, विद्यालयों द्वारा पुस्तकें, गणवेश, परिवहन, प्रवेश संबंधी शिकायत किसी अभिभावक को हो तो वह नीचे दिए नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के लिए अभिभावक ,जिला शिक्षा अधिकारी सागर अरविंद कुमार जैन के मोबाइल नंबर-9425452254, अनीता अहिरवार, सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी सागर-8319212353 और अभय कुमार श्रीवास्तव, अति. जिला परियोजना समन्वयक के मोबाइल नंबर पर 8959577222 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।




.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं