अजब गजब न्यूज,इधर साली संग भागा पति,उधर मां भी ससुर संग हुई फरार,हुआ गजब का 'कांड',Strange news,here the husband ran away with his sister-in-law,on the other side the mother also ran away with her father-in-law,a strange 'scandal' happened.
अजब गजब न्यूज इधर साली संग भागा पति,उधर मां भी ससुर संग हुई फरार हुआ गजब का 'कांड'
कहा जाता है कि प्यार न उम्र देखता है और न ही रिश्ता देखता है, यह बात तो आप सबने जरुर सुनी होगी. एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी चारों ओर खूब चर्चा हो रही है. यहां एक महिला का पति साली के साथ,तो दूसरी ओर उसकी मां समधी के संग फुर्र हो गई.
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी इलाके में लगातार खूब चर्चा हो रही है,जहां की एक महिला के पति का दिल अपनी साली पर आ गया तो वह अपनी उस साली के साथ फरार हो गया, बात यहां खत्म नहीं होती, दूसरी ओर उसकी मां अपने समधी के संग फरार हो गई है.
ससुर के साथ मां भी हुई फरार
पीड़िता महिला सुधा कुमारी ने "लोकल 18 चैनल" को आगे बताया कि मेरी छोटी बहन और मेरे पति को भागने में मेरी मां फूल कुमारी देवी का हाथ है. मेरी मां ने ही दोनों को ढोली स्टेशन पर छोड़ा था. दोनों के भागते वक्त 2000 रूपया भी दिया था. उसके बाद मेरी मां ने दोनों को ढूंढने का बहाना बनाकर मुझसे कहा कि तुम ससुराल में ही रुको, मैं उन दोनों को ढूंढकर आती हूं. मैंने साथ चलने की बात कही, तो मेरी मां बोली तुम जाओगी, तो हम नहीं जाएंगे. तब मेरी मां फूल कुमारी देवी अपनी छोटी बेटी और दामाद को ढूंढने के बहाने, मेरे ससुर बिराजी भगत के साथ गांव से फरार हो गई. उसके बाद मेरी मां भी मेरे ससुर के साथ दिल्ली में ही रहने लगी और अब वो मेरा फोन भी नहीं उठा रही है. खबर सोशल मीडिया पर वायरल है।




कोई टिप्पणी नहीं