आकाशीय बिजली गिरने से एमपी में 5 की हुई मौत,कई जिलों में गिरा पानी,कई में आंधी-बारिश का है अलर्ट,5 died in MP due to lightning, water fell in many districts,alert of storm and rain in many
आकाशीय बिजली गिरने से एमपी में 5 की हुई मौत कई जिलों में गिरा पानी कई में आंधी-बारिश का है अलर्ट
मौसम विभाग के बताए अनुसार एमपी में देवास, हरदा, रीवा, मऊगंज, सीधी,शहडोल, छतरपुर के खजुराहो, दक्षिण दमोह, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने और हल्की गरज के साथ आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, सतना, हरदा, सिवनी, सीहोर, इटारसी, महू और राजगढ़ जिले के सारंगपुर में शनिवार को बारिश हुई।
साथ ही सागर,नरसिंहपुर,ग्वालियर, दतिया, बैतूल, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, धार के मांडू, बड़वानी, रायसेन के सांची और भीमबेटका, अशोकनगर, विदिशा के उदयगिरि, उज्जैन, आगर, पचमढ़ी, पन्ना, सिंगरौली, सतना के चित्रकूट, मैहर, उत्तरी दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
8 जिलों में 48 घंटे में मानसून की होगी एंट्री
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून प्रवेश कर सकता है। इससे पहले यहां पर प्री-मानसूनी एक्टिविटी जारी रहेगी। पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून शुक्रवार को प्रवेश कर चुका है।


.jpeg)




कोई टिप्पणी नहीं