नकाबपोश ने चाकू से गोदकर सरेआम किया लड़की का मर्डर, हत्या का वीडियो आया सामने,Masked man publicly murdered girl by stabbing her, video of murder surfaced
नकाबपोश ने चाकू से गोदकर सरेआम किया लड़की का मर्डर हत्या का वीडियो आया सामने
यह दुखद घटना उस समय हुई जब वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लगता है कि कैसे एक व्यक्ति ने इतनी भीड़ के बीच एक लड़की की हत्या कर दी? जानते हैं क्या है पूरा मामला?
कहां की है घटना ??
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा,मरवाही से एक दिल दहला देने वाले मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है. गौरेला स्टेट बैंक के सामने एक युवक ने दिनदहाड़े एक युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई जब वहां काफी लोग मौजूद थे. इस हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
सरेआम लड़की का चाकू से गोदकर मर्डर
गौरेला पेंड्रा,मरवाही के इस जघन्य हत्याकांड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक सफेद रंग की स्कूटी पर बैठा है. उसके एक तरफ लड़की है और दूसरी तरफ दूसरा युवक है, जिसका चेहरा ढंका हुआ है. दोनों काफी देर तक बात करते हैं, फिर अचानक युवक अपना आपा खोकर चाकू से लड़की पर हमला कर देता है. नकाबपोश युवक तब तक लड़की पर वार करता रहता है, जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती. इस दौरान सड़क पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने का प्रयास भी नहीं किया. स्कूटी पर बैठा लड़का भी वहां से भाग जाता है.
दिनदहाड़े 11 वार किए, फिर रेता गला
हत्या की घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. लड़की की हत्या की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वहां पहुंचकर अपनी कार्रवाई कर रही है. बताया गया है कि मृतका ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी, वह ब्यूटी पार्लर का काम करते हुए अपने परिवार की मदद कर रही थी. पुलिस की कार्रवाई जारी है ।
देखें Viral video 👇


.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं