Breaking News

फर्जी महिला 'इंस्पेक्टर' के पास कहां से आया इतना पैसा ? किराये के कमरे में भी मिला है नकद पैसा, Where did the fake female 'inspector' get so much money from? Cash was also found in the rented room

फर्जी महिला 'इंस्पेक्टर' के पास कहां से आया इतना पैसा ? किराये के कमरे में मिला है नकद पैसा 

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया 
      फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर सिंघम की तरह रौब झाड़ने वाली एक महिला की अब जयपुर पुलिस तलाश कर रही है। इस महिला के कमरे पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से तीन वर्दियां और करीब सात लाख रुपए नकद मिले हैं। इसके साथ ही कई फर्जी दस्तावेज भी पुलिस को मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया
    दरअसल राजस्थान के जयपुर में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रौब झाड़ने का मामला सामने आया है । फर्जी इंस्पेक्टर बनने वाली महिला के घर जब पुलिस ने दबिश दी तो पुलिस को तीन वर्दियां और सात लाख रुपए नकद मिले हैं। ये देखकर हैरान पुलिस इस महिला को अब पूरे शहर में ढूंढ रही है।

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया

असली नाम है मोना बुगालिया  

      फर्जी इंस्पेक्टर बनने वाली इस महिला का असली नाम मोना बुगालिया है। जबकि घर का नाम मूलीबाई बताया गया है। फिलहाल महिला फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया

ट्रेनिंग लेकर झाड़ा रौब

    महिला ने राजस्थान पुलिस अकादमी यानी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में फर्जी तरीके से एंट्री लेकर दो साल तक खूब रौब झाड़ा, इस मामले में महिला के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज है।

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया

नहीं किया क्लियर कोई एग्जाम 

     पुलिस अकादमी के अधिकारी ने जांच में पाया कि मोना ने न तो कोई परीक्षा पास की और न ही ट्रेनिंग ली, फिर भी फर्जी तरीके से सब इंस्पेक्टर बन गई।

सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया

जयपुर के कमरे से मिले 7 लाख

        पुलिस ने महिला के जयपुर स्थित किराये के मकान में जब दबिश दी तो उसके कमरे से करीब 7 लाख रुपए नकद मिले हैं। साथ ही तीन अलग-अलग प्रकार की वर्दियां और सोने के जेवरात भी मिले है। पुलिस ने सब जब्त कर लिये और अब पुलिस को महिला की तलाश है। जिसके लिए पूरी पुलिस टीम जुट गई है।

कई बार दी परीक्षा लेकिन नहीं हुई पास

     मोना बुगालिया ने तीन बार एसआई भर्ती परीक्षा दी, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका तो उसने खुद ही वर्दी खरीदकर पहन ली। खुद को पास होना बताती रही। उसने गांव और रिश्तेदारों को पास होना और जयपुर ट्रेनिंग के लिए जाने की बात बताते हुए जयपुर आ गई। जयपुर में आरपीए में भी फर्जी तरीके से एंट्री ले ली।

                             सांकेतिक तस्वीर: सोशल मीडिया

अफसरों के साथ फोटो में आई नजर

     मोना ने कुछ ट्रेनिंग भी की, उसकी कई फोटो अफसरों और सीनियर अधिकारियों के साथ आने लगी और बाद में सेलिब्रेटी बन गई। वह अपने संघर्ष की कहानी सुनाती और बच्चियों एवं युवाओं को प्रेरणा देती रहती, लेकिन अब उसका नया राज खुला है। अब उसके पास से नकद पैसा बरामद हुआ है, पुलिस अफसरों का मानना है कि वह अन्य अवैध कामों में लिप्त हो सकती है । पुलिस जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();