Breaking News

फिल्में देखकर कैसे होती है ठगी ? एमपी के भोपाल में एक मामला आया सामने,पढ़ें पूरी खबर, How to cheat by watching movies? A case came to light in Bhopal MP, read full news.

फिल्में देखकर कैसे होती है ठगी ? एमपी के भोपाल में एक मामला आया सामने,पढ़ें पूरी खबर 

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 
         एमपी की राजधानी भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो लडकी की आवाज में बात करके लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था और फिर ब्लैकमेल किया करता था। "ड्रीम-गर्ल" देखकर सीखा ठगी का नया तरीका,आवाज़ बदलकर करता था ब्लैकमेल ।

        वैसे तो फिल्मों की तर्ज पर असल जिंदगी में कई क्राइम हो रहे हैं लेकिन ताजा मामला ठगी का सामने आया है। ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर लड़के ने ठगी का नया तरीखा सीखा वो पहले तो लड़की की आवाज मे बात करके दोस्ती कर लेता था,बाद मे लड़की का भाई बनकर लोगों से पैसे ऐंठता रहता था। 

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 
    4 जून को लालघाटी मंदिर रोड पर रहने वाले एक फरियादी अमन नामदेव ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाते हुए आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम की आईडी के जरिए शिवानी रघुवंशी नाम की लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी।

असल जिंदगी में फिल्मों की तर्ज पर क्राइम

     फरियादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की को देखा नहीं सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से ही बातचीत हो रही थी। कुछ दिन बाद वह लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। आत्महत्या करने की बात बोल धमकाने लगी। ब्लैकमेल होकर और डरकर लड़की के मांगने पर "फोन पे" से पैसे देता रहा।  कुछ दिन बाद आशु मेहरा नामक शख्स अमन से मिला उसने खुद को शिवानी का गुरूभाई बताया। 

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 

और शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

         आशु ने अमन को बताया कि शिवानी ने फाँसी लगा ली है,उसके इलाज के लिये पैसों की जरूरत है। इसके बाद अमन ने घबराकर उसे 70000 रूपये और दे दिये। ये रकम देने के बाद अमन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए आशू उर्फ अजय को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि बालीवुड फिल्म  "ड्रीम गर्ल" देखकर उसे ठगी का आईडिया आया। जिसके बाद वो लड़की की आवाज बनाकर और सीधे साधे युवाओं को अपने जाल में फंसाता रहता था। 

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 
"ड्रीम गर्ल" देखकर आया था ठगी का आईडिया

         सोशल मीडिया के जरिए वह लड़कों से बात करता था। आशू ने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों के नाम के आईडी बनाए हुए थे और लड़कों से बात किया करता था। बाद में लडकी का गुरू भाई बनकर उन्हे बोलता था कि मेरी गुरू बहन मर जायेगी उससे शादी करो या पैसे दो। इस तरह से ये शख्स अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। जो पैसा वो ठगी और ब्लैकमेलिंग से वसूलता था वह अय्याशी मे खर्च कर देता था। लोग लोक लाज के भय से पुलिस में रिपोर्ट नहीं करते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं जांच शुरू भी कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();