Breaking News

स्वतंत्र भारत में सिर्फ दूसरी बार ऐसी सरकार,मोदी केबिनेट में हुआ विभागों का वितरण,कई हाई-प्रोफाइल मंत्रालय पीएम मोदी ने रखे 'अपने' पास,साथियों को भी नहीं किया निराश,Departments were distributed in Modi cabinet,PM Modi kept many high-profile ministries as his own,did not disappoint even his colleagues.

स्वतंत्र भारत में दूसरी बार ऐसी सरकार ,मोदी केबिनेट में हुआ विभागों का वितरण, कई हाई-प्रोफाइल मंत्रालय पीएम मोदी ने रखे 'अपने' पास,साथी भी नहीं हैं निराश

फोटो(सोर्स): सोशल मीडिया 

ई दिल्ली. स्वतंत्र भारत के इतिहास में नेहरूजी के बाद सिर्फ दूसरी बार, नरेंद्र मोदीजी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली तीसरी सरकार में अधिकांश प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों ने पिछली भाजपा सरकार में उनके पास रहे विभागों को बरकरार रखा गया है. 

फोटो(सोर्स): सोशल मीडिया
         उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले राजनाथ सिंह, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री बनाए गए हैं.उन्होंने रक्षा मंत्रालय बरकरार रखा है. इसी तरह अमित शाह ने गृह और सहकारिता मंत्रालय बरकरार रखा है. पिछली सरकार में भी वे गृह और सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. साथ ही वह छह साल तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं.नितिन गडकरी को भी उनके पुराने मंत्रालय में ही बरकरार रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है. एस. जयशंकर को भी फिर से विदेश मंत्री और निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मंत्री बनाया गया है.


फोटो(सोर्स): सोशल मीडिया
          सरकार के अन्य मंत्रियों की बात करें तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक, शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं. अश्विनी वैष्णव को रेलवे एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी बनाया गया है.

फोटो(सोर्स): सोशल मीडिया
किस कैबिनेट मंत्री को कौन-सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट:

क्रम संख्यानाममंत्रालय
1नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
2राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
3अमित शाहगृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
4जे.पी. नड्डास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय
5नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
6शिवराज सिंह चौहानकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
7निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय
8डॉ. एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
9मनोहर लालआवास और शहरी विकास मंत्रालय; ऊर्जा मंत्रालय
10एच डी कुमारस्वामीभारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
11पीयूष गोयलवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
12धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
13जीतन राम मांझीसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय
14राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)पंचायती राज मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
15सर्बानंद सोनोवालबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
16डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
17के. राम मोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्रालय
18प्रह्लाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
19जुएल ओरावजनजातीय मामलों के मंत्रालय
20गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
21अश्विनी वैष्णवरेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
22ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियादूरसंचार मंत्रालय, उत्तर-पूर्व राज्य विकास मंत्रालय
23भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
24गजेंद्र सिंह शेखावतसंस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
26किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय
27मनसुख मांडवियाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
28जी किशन रेड्डीकोयला एवं खनन मंत्रालय
29चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30सी आर पाटिलजल शक्ति मंत्रालय
31हरदीप पुरीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रियों की लिस्टः

क्रम संख्यानाममंत्रालय
1राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
2डॉ. जितेंद्र सिंहविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री;
परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3अर्जुन राम मेघवालकानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4प्रतापराव गणपतराव जाधवआयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
5जयंत चौधरीकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्रियों की सूची:

क्रम संख्यानाममंत्रालय
1जितिन प्रसादवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
2श्रीपद् नाईकविद्युत मंत्रालय; नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
3पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय
4कृष्णपाल गुर्जरसहकारिता मंत्रालय
5रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
6रामनाथ ठाकुरकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
7नित्यनांद रायगृह मंत्रालय
8अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; रसायन और उर्वरक मंत्रालय
9वी. सोमन्नाजल शक्ति मंत्रालय, रेल मंत्रालय
10डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय
11एस. पी. सिंह बघेलमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; पंचायती राज मंत्रालय
12शोभा करंदलाजेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय
13कीर्तिवर्धन सिंहपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; विदेश मंत्रालय
14शांतनु ठाकुरबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
15सुरेश गोपीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; पर्यटन मंत्रालय
16डॉ. एल. मुरुगनसूचना और प्रसारण मंत्रालय; संसदीय कार्य मंत्रालय
17अजय टम्टासड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
18बंडी संजय कुमारगृह मंत्रालय
19भागीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
20संजय सेठरक्षा मंत्रालय
21रवनीत सिंह बिट्टूखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; रेल मंत्रालय
22दुर्गा दास उइकेजनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
23रक्षा निखिल खडसेयुवा मामले और खेल मंत्रालय
24सुकांत मजूमदारशिक्षा मंत्रालय; पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय
25सावित्री ठाकुरमहिला और बाल विकास मंत्रालय
26तोखन साहूआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
27राज भूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय
28भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
29हर्ष मल्होत्राकॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय; सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30निमुबेन जयंतीभाई बंभानियाउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
31मुरलीधर मोहोलसहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय
32जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
33पबित्रा मार्गेरिटाविदेश मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय
34बी.एल. वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
35कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय
36सतीश चंद्र दुबेकोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय

 

फोटो(सोर्स): सोशल मीडिया

             इसके अलावा भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल, जी. किशन रेड्डी को कोयला और खान, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और सीआर. पाटिल को जलशक्ति मंत्री बनाया गया है. सरकार बनते ही मोदी सरकार ने अपने बनाए रोडमैप पर कार्य करना भी शुरू कर दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();