एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट, 300 से ज्यादा लोग अब तक हुए संक्रमित,Once again a new variant of Corona is spreading in India,more than 300 people have been infected so far,
एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट 300 से ज्यादा लोग अब तक हुए हैं संक्रमित
भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, इससे अब तक 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित ।हालांकि इंसाकॉग ने कहा है कि इस नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है।
कोविड-19 के सब वैरिएंट KP.2 से 290 लोग संक्रमित हुए हैं साथ ही KP.1 वेरिएंट के कारण 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।बीते दिनों में इन दोनों वेरिएंट के कारण सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।
फोटो सोर्स:सोशल मीडिया
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने फिर पैर फैलाना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी ANI की जानकारी अनुसार कोविड-19 के सब वैरिएंट KP.2 से 290 लोग संक्रमित हुए हैं और वहीं दूसरी ओर KP.1 वेरिएंट के कारण 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। बीते दिनों इन दोनों वेरिएंट के कारण ही सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी थी और अब इस वेरिएंट के मामले भारत में भी बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के ये दोनों वेरिएंट JN-1 वेरिएंट के सब वेरिएंट हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों वेरिएंट से संक्रमित लोगों में ज्यादा गंभीर लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, इसलिए चिंतित होने का कोई कारण नहीं है।
जानकारी के मुताबिक KP.1 के कुल 34 मामले, 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा 23 संक्रमित बंगाल में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गोवा में 1, गुजरात में 2, हरियाणा में 1, महाराष्ट्र में 4, राजस्थान में 2 और उत्तराखंड में 1 मामला सामने आया है। KP.2 सब वेरिएंट से 290 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 148 मामले अकेले महाराष्ट्र में ही मिले हैं। इस वेरिएंट के मध्य प्रदेश में 1,दिल्ली में 1, गोवा में 12, गुजरात में 23, हरियाणा में 3, कर्नाटक में 4, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 16 और बंगाल में 36 लोग संक्रमित हुए।
फोटो सोर्स:सोशल मीडिया
क्या है आईएनएसएसीओजी (इंसाकॉग) ??
इंसाकॉग(INSACOG) ने कहा है कि इस नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। हम हर परिस्थिति और चुनौती से लड़ने के लिए सक्षम हैं। बता दें कि भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था, जो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं का एक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है। शुरुआत में इस कंसोर्टियम में 10 प्रयोगशालाएं जुड़ी थी, लेकिन अब इसके तहत 28 प्रयोगशालाएं हैं, जो सार्स-कोव-2 में हुई जीनोमिक विविधताओं पर निगाह रखती है।
सिंगापुर में इस वेरिएंट की चली थी लहर
गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में कोविड-19 के इस वेरिएंट की सिंगापुर में लहर देखने को मिली थी। 5 से 11 मई के बीच KP.1 और KP.2 सब वेरिएंट से संक्रमण के 25,900 मामले सिंगापुर में दर्ज किए गए थे ।

.jpg)


कोई टिप्पणी नहीं