Breaking News

खत्म हो गई छुट्टियां,एमपी में आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल, मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव,Holidays are over, government schools will open in MP from today,entry festival will be celebrated

खत्म हो गई छुट्टियां एमपी में आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव

सांकेतिक तस्वीर;सोशल मीडिया 

     मध्य प्रदेश में आज से सरकारी स्कूल खुल जाएंगे. आज राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव "स्कूल चलें हम" अभियान का शुभारंभ करेंगे. साथ ही नए छात्रों का स्वागत भी करेंगे. इसके अलावा अभियान के तहत कई तरह के अन्य आयोजन भी होंगे. 

सांकेतिक तस्वीर;सोशल मीडिया 
हुई थी छुट्टियां 

      मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 मई से छुट्टियां हुई थीं एवं 15 जून को स्कूल खुलने की बात कही गई थी. हालांकि इसके बाद छुट्टियों को बढ़ाने की भी बात की गई थी. लेकिन आज से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे.

सांकेतिक तस्वीर;सोशल मीडिया 
आइए जानें और क्या-क्या होगा? 

        मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज 18 जून से प्रदेश में सरकारी स्कूल खुल जाएंगे. आगामी 3 दिन तक प्रदेश में प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा. राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सीएम मोहन यादव "स्कूल चलें हम अभियान" की शुरुआत करेंगे. अभियान के तहत मुख्यमंत्री बच्चों का स्कूल में स्वागत करेंगे. 

सांकेतिक तस्वीर;सोशल मीडिया 
खत्म हो गई छुट्टियां 

      मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की छुट्टियां खत्म हो चुकी है. आज से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे. राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीएम मोहन यादव स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत करेंगे. आगामी तीन दिनों तक प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, इसके जरिए सीएम नए छात्रों का स्वागत करेंगे. आपको बता दें कि पूरे प्रदेश की शासकीय शालाओं में आयोजित किए जा रहे प्रवेशोत्सव के दौरान सांसद, विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगें. साथ ही छात्रों के अभिभावकों का स्वागत होगा और उन्हें ख़ास भोजन भी दिया जाएगा. 

सांकेतिक तस्वीर;सोशल मीडिया 

पुस्तकें निःशुल्क मिलेंगी

  "स्कूल चलें हम" अभियान के दूसरे दिन, 19 जून को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक होगी जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी. साथ ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी दी जाएंगी.  इसके अलावा 20 जून को तीसरे दिन स्कूलों में भेंट कार्यक्रम किया जाएगा. जिसके जरिए समाज के प्रभावशाली लोग स्कूलों में बच्चों से मिलकर उनका मार्गदर्शन करेंगे, बच्चों से मिलने के लिए स्कूलों में वही लोग पहुंचेंगे जिनसे बच्चे प्रभावित हो सके. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ताकि ये कार्यक्रम लोगों तक पहुंच सके. 

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();