Breaking News

सनकी आशिक ने सरेआम ले ली पूर्व गर्लफ्रेंड की जान।तमाशबीन बनकर लोग बनाते रहे वीडियो,Crazy lover publicly took the life of his ex-girlfriend.People kept making videos as spectators.

सनकी आशिक ने सरेआम ले ली पूर्व गर्लफ्रेंड की जान तमाशबीन बनकर लोग बनाते रहे वीडियो 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया
    एक युवक ने बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी,वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही,किसी ने भी उस लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं की. वालिव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया
    महाराष्ट्र के मुंबई के समीप वसई क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.युवक ने जब बीच सड़क लड़की की हत्या की तो वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही, किसी ने उसे नहीं बचाया. प्राप्त जानकारी अनुसार वालिव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल का पंचनामा किया है.

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया
सनकी आशिक ने एक्स गर्लफ्रेंड की सरेआम की हत्या

      घटना सुबह करीब 8:30 बजे वसई ईस्ट चिंचपाड़ा इलाके की बताई जा रही है. मारी गई लड़की का नाम आरती यादव बताया गया है. करीब 20 साल की आरती की रोहित यादव ने बीच सड़क सबके सामने हत्या कर दी.

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 
     घटना का वीडियो सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी चहल-पहल है. लोग निकल रहे हैं. इसी बीच अचानक एक लड़का दौड़कर लड़की के पास आता है और लोहे की चीज से उसके सिर पर हमला कर देता है. @priveshpandey नाम के "एक्स" अकाउंट से भी वीडियो डाला गया है।
देखें वायरल वीडियो;

घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();