Breaking News

होली के हुड़दंग में युवक का कत्ल,होली खेल रहे युवक की पत्थर मारकर हत्या,सामने आया CCTV वीडियो, Youth murdered in Holi hooliganism,Youth playing Holi stoned to death,CCTV video surfaced.

होली के हुड़दंग में युवक का कत्ल होली खेल रहे युवक की पत्थर मारकर हत्या सामने आया CCTV वीडियो

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमले में युवक के सिर में कई ईंटे/पत्थर लगे और वो लहरा कर जमीन पर गिर पड़ा,उसके ज़मीन पर गिरते ही हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।


      यूपी के आगरा में होली के जश्न के दौरान दो गुटों में आपस में विवाद हो गया और वे आपस में भिड़ गए। इसी झगड़े में ईंट/पत्थर से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी गुट वाले युवक मृतक को सड़क पर तड़पता छोड़कर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बीच सड़क पर युवक पर हमले की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 


ईंट/पत्थर से पीटकर हुई युवक की हत्या

सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि ये घटना नरायच मंडी की है।वहां की एत्माद्दौला कॉलोनी क्षेत्र के नरायच सब्जी मंडी में होली खेलने के दौरान दो गुटों में विवाद शुरु हुआ। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गुट आपस में बहस कर रहे हैं। एक पक्ष में आरोपी तो दूसरे पक्ष की तरफ से 22 वर्षीय रवि और अन्य साथी थे। 


होली की खुशियां मातम में बदल गईं 

दोनों गुटों में बहस होने के बाद दूसरा पक्ष मौके से चला गया था। थोड़ी देर बाद दूसरे गुट के लोग बड़ी संख्या में आए और रवि पर टूट पड़े। इस वक्त रवि अपने भाई के साथ बैठा था। उन लोगों ने रवि पर ईंटों/पत्थर से प्रहार किया,जिस हमले में रवि के सिर में कई चोटें लगीं और वो लहरा कर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। रवि के ज़मीन पर गिरते ही हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।


रवि के परिजन अस्पताल ले गए

 रवि के परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। आगरा के डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

घटना का CCTV वीडियो:




कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();