देवरी पुलिस ने पकड़ी स्मैक,महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की पूछताछ जारी, Deori police caught smack, three accused including woman arrested, police investigation continues,
देवरी पुलिस ने पकड़ी स्मैक महिला समेत तीन आरोपी पकड़ाए पुलिस की पूछताछ जारी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
क्या है मामला ?
सागर जिले के थाना देवरी पुलिस ने रविवार को ग्राम बेलढाना में कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपए कीमत की 35.87 ग्राम स्मैक पकड़ी है। इस पुलिस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्मैक बेचने के लिए देवरी क्षेत्र में लाए थे। मामले में पुलिस स्मैक के नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। स्मैक की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश कार्रवाई करते हुए आरोपी मन्नू उर्फ मनोज पिता मेहरबान लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेलढाना से 15.52 ग्राम कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपए की स्मैक व मोबाइल जब्त किया। आरोपी प्रदीप पिता गौरीशंकर दुबे उम्र 40 साल, नम्रता पति प्रदीप दुबे उम्र 29 साल दोनों निवासी ग्राम बेलढाना के कब्जे से 20.35 ग्राम स्मैक कीमत करीब 2.30 लाख की स्मैक और एक कार क्रमांक MP 15 CC 5829 जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है वो भी जब्त की गई है।
आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
इस मामले में देवरी पुलिस 35.87 ग्राम स्मैक और कार जब्त कर आरोपियों को थाने लाई। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ NDPS act के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से स्मैक के नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आरोपी स्मैक कहां से ला रहे थे और किन्हें बेचते थे ? इसकी भी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई टीम में देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे, उपनिरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक मनीष, आशीष, लवकुश, भूपेन्द्र, कुलवंत एवं महिला आरक्षक अर्चना जावरे आदि शामिल थे।





कोई टिप्पणी नहीं