Breaking News

बेखौफ चोर,पहले पुलिस का घेरा तोड़कर भागा,फिर एक घंटे बाद दोबारा उसी जगह की चोरी,देखिए बेखौफ़ चोर का सीसीटीवी वीडियो, The fearless thief,first broke the police cordon and ran away,then after an hour he again stole from the same place,watch the CCTV video of the fearless thief,

बेखौफ चोर पहले पुलिस का घेरा तोड़कर भागा फिर एक घंटे बाद दोबारा उसी जगह की चोरी देखिए बेखौफ़ चोर का सीसीटीवी वीडियो 

   चोरी की इस घटना का एक शर्मनाक पहलू ये है कि चोर पुलिस की मौजूदगी में ही घर का गेट फांदकर बाहर निकला और पुलिसवालों को धक्का देकर मौके से चंपत हो गया।

   चोरी की ये घटना पंजाब के जालंधर में घटी बताई जा रही है। हैरान कर देने वाली चोरी की ऐसी वारदात शायद ही पहले कभी आपने देखी या सुनी होगी। दरअसल हुआ यूं कि जालंधर के एक पॉश एरिया गुरू गोविंद सिंह एवेन्यू के एक घर में दिन दहाड़े ही चोर घुस गया। जानकारी के मताबिक एवेन्यू के बंगला नंबर 385 में (रिटायर्ड टीचर हंसराज के घर) में लगभग 6 बजे चोर घुसा। जब घर में हलचल हुई तो घरवालों ने फौरन पुलिस को खबर दे दी। पुलिस टीम मौके पर भी आ गई और उस बंगले को चारों तरफ से घेर लिया गया।  

पुलिस की मौजूदगी में हुआ मौके से फरार 

    अब बंगले के बाहर पुलिसवाले और चोर अंदर था। पुलिसवालों ने जब चोर को ललकारा और घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी तो पुलिस से खुद को घिरा देखकर चोर बाहर भी आ गया लेकिन चोर तो ये भागा कि पुलिस वाले पकड़ न सके। इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू ये रहा कि चोर पुलिस की मौजूदगी में ही बंगले का गेट फांद कर बाहर निकला और पुलिसवालों को धक्का देकर मौके से रफू चक्कर हो गया। बेखौफ चोर और चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अभी बात यहां खत्म नही हुई,चोर तो मानो ठान चुका था कि वो हर हाल में उस बंगले में चोरी करके ही मानेगा।   

कुछ देर बाद फिर आया चोर और की चोरी 

    रफू चक्कर होने के लगभग एक घण्टे बाद चोर कपड़े बदल कर फिर उसी बंगले में घुसा और चोरी किया सामान उठा कर फिरसे फरार हो गया। वारदात से कालोनी के लोगों में डर का माहौल है। चोर जब बंगले मे घुसा तो आसपास के लोगों को भनक भी लग गई। लोग बाहर इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचित किया गया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।

देखें वीडियो:



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();