गैंगरेप केस में पीड़िता को नहीं मिला इंसाफ तो डीएम कार्यालय के सामने खुद को लगा ली आग,When the victim did not get justice in the gangrape case, she set herself on fire in front of the DM office.
गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिला इंसाफ डीएम कार्यालय के सामने खुद को लगा ली आग
गैंगरेप पीड़िता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया,वहां मौजूद वकीलों और फरियादियों ने उसे बचाया।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पहले महिला को ज़बरदस्ती शराब पिलाई गई,फिर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। महिला न्याय के लिए कई दिनों से दर-दर भटक रही थी। सोमवार को थक हारकर महिला ने डीएम ऑफिस के बाहर ख़ुद को आग लगा ली। महिला ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। आगज़नी के बाद महिला की हालात गंभीर है।
दरिंदगी की शराब पिलाकर
गैंगरेप के बाद पीड़िता जब थाने गयी तो उसे वहां से भगा दिया गया, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की इस महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही श्रवण कुमार, गोपाल यादव और सूरज यादव ने शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। गौरीगंज के उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस महिला ने ‘कलेक्ट्रेट’ परिसर में ही आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उपजिलाधिकारी के मुताबिक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता का दर्द
अमेठी जिले में शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की एक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने यहां जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के सामने सोमवार 18 मार्च को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद वकीलों और फरियादियों ने समय रहते बचा लिया। यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पास से अमेठी की जिलाधिकारी निशा आनन्द के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र मिला है। पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
नहीं मिला इंसाफ
अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने पति और गांव के कुछ अन्य लोगों से विवाद चल रहा है तथा उसने 2021 में उन सभी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिसमें वे लोग जेल भेजे गए थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला ने पुनः दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, उसकी जांच कराई गई तो जिनका नाम लिया जा रहा है वे उस समय बाहर पाए गए। एसपी ने बताया कि महिला के पति श्रवण कुमार ने अपना मकान सूरज यादव को बेच दिया है और उसी मकान में यह महिला रह रही है।
डीएम ऑफिस के सामने खुद को लगाई आग
पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मकान का दाखिल-खारिज भी हो चुका है । महिला को आशंका है,किसी भी दिन उसे मकान खाली करना पड़ेगा जिसको लेकर उसके द्वारा पुनः दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। एसपी ने कहा कि महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया,उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां वह खतरे से बाहर है।




कोई टिप्पणी नहीं