Breaking News

आमने सामने टकराईं बाइक,दो की हुई मौत,दो घायल, Bikes collided head on, two killed, two injured.

आमने सामने टकराईं बाइक दो की हुई मौत दो घायल हुए सागर रेफर 

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना-सागर हाईवे रोड पर सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में दंपति को खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार आज खुरई देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़त होने से खुरई से सागर की ओर जा रहे बाइक सवार महेंद्र पिता पुरुषोत्तम अहिरवार (40) और सागर से खुरई की ओर आ रहे आकाश परिहार (26) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं बाइक सवार रोहित परिहार और उसकी पत्नी पूजा परिहार घायल हो गए। जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस के पायलट सूर्यकांत गौतम और मनोज लोधी मौके पर पहुंचे और घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लाए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। 
    बाइक सवार घायल रोहित परिहार ने बताया कि वह नौगांव जिला छतरपुर से अपनी ससुराल सागर आया हुआ था। पत्नी पूजा परिहार का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बाइक से पति-पत्नी और चचेरा भाई आकाश परिहार सागर से बीना के लिए निकले थे। बीना से ग्वालियर के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में दुर्घटना हो गई।वहीं दूसरी बाइक पर सवार महेंद्र अहिरवार की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में उनके पिता पुरुषोत्तम अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता है। वह किसी काम के सिलसिले में खुरई गया हुआ था। खुरई से वह अपने गांव बनहट लौट रहा था।
       खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दंपति घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। दोनों शवों को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
फोटो: सोशल मीडिया 

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();