तहज़ीब के शहर में हुई दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो आया सामने,अबला नारी पर टूटा दबंग का कहर! ,CCTV video of the painful incident that took place in the city of culture has surfaced, the domineering wreaks havoc on the helpless woman!
तहज़ीब के शहर में हुई दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो आया सामने अबला नारी पर टूटा दबंग का कहर!
यूपी के लखनऊ में महिला को गाली दी,ज़िंदा जलाने की करी कोशिश,सरेआम मारा थप्पड़,अबला नारी पर टूटा दबंग का कहर!
यूपी की राजधानी लखनऊ से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना लखनऊ के बिजनौर इलाके की बताई जा रही है। ये घटना 18 मार्च की रात लगभग 10 बजे की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दबंग आदमी महिला से झगड़ा करते हुए महिला को लगातार गालियां दे रहा है।
माचिस जलाकर महिला को आग लगाने की कोशिश
इसके साथ ही आरोपी शख्स कहता है कि वह यादव है इसलिए गाली देता है। वायरल वीडियो में साफ है कि आरोपी शख्स पहले माचिस की तीली से सिगरेट जलाता है और फिर जलती तीली महिला के ऊपर फेंकता है। महिला डरकर जोर से चीखती है और तभी ये दबंग महिला के गाल पर ज़ोर से तमाचा मार देता है।
इसलिए देता हूं गाली
महिला को मारा तमाचा इतना तेज़ था कि महिला गश खाकर ज़मीन पर गिर पड़ी और तुरंत ही आरोपी एक दोपहिया वाहन से मौके से फरार हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला न्यू गरौड़ा की रहने वाली बताई गई है। आरोपी का नाम गोलू उर्फ रमेश बताया गया है जिसके खिलाफ 354, 504, 506 आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
देखें वायरल वीडियो:-




कोई टिप्पणी नहीं