Breaking News

छात्रा ने खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश,वजह जानें हर माता-पिता,The student herself conspired to kidnap herself, every parent should know the reason

छात्रा ने खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश वजह जानें हर माता-पिता

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की छात्रा का राजस्थान के कोटा से अपहरण का मामला खुल गया है। छात्रा और उसके एक साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। छात्रा के अपहरण के खुलासे में जो वजह सामने आई है, उसे हर माता-पिता के लिए जानना बेहद ही जरुरी है. क्या इसीलिए हर माता पिता पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को इतना खर्चा करके बाहर भेजते हैं?

    दरअसल राजस्थान के कोटा से मध्यप्रदेश के शिवपुरी की छात्रा के अपहरण के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि छात्रा काव्या ने ही खुद के अपहरण की साजिश रची थी। इसमें उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया था। छात्रा विदेश जाना चाहती थी, इसके लिए उसने खुद के अपहरण का प्लान बनाया था। वह पिता से फिरौती में मिली रकम का उपयोग विदेश जाने के लिए करती।


जानिए क्या था मामला?

छात्रा काव्या धाकड़ (20 वर्ष) राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। सोमवार को उसके अपहरण का मामला सामने आया। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी के बैराड़ की रहने वाली है। किडनैपर ने छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ को फोटो के साथ मैसेज भेजा था। फोटो में छात्रा को रस्सी से बांधा गया था। मैसेज के जरिए 30 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद छात्रा के माता पिता कोटा पहुंचे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर जांच शुरु की, जिसके बाद एक और ही सवाल खड़ा हो गया।


दोस्त के साथ छात्र की तलाश जारी 

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा आई थी। छात्रा के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। छात्रा अपने 2 दोस्तों के साथ थी। छात्रा और उसका एक दोस्त पुलिस को नहीं मिला है। इससे पहले छात्रा को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। 18 मार्च का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह दो लड़कों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही हैं।


30 लाख रुपए मांगी फिरौती

एमपी के शिवपुरी जिलांतर्गत बैराड़ निवासी रघुवीर धाकड़ ने 18 मार्च की रात को कोटा के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रघुवीर बैराड़ एक स्कूल के संचालक हैं। रिपोर्ट में रघुवीर धाकड़ ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी काव्या धाकड़ (20) का अपहरण कर लिया गया एवं उसे जिंदा छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।


कोटा,पिछले साल सितंबर में आई थी छात्रा 

रघुवीर धाकड़ ने रिपोर्ट में बताया कि वे बेटी को सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा छोड़कर गए थे। विज्ञान नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में उसका एडमिशन करवाया गया था। इसी इलाके में उसे रहने के लिए रूम भी दिलवाया गया था। आखिरी बार बेटी दीपावली पर घर आई थी। उससे फोन पर रोज़ाना बात होती थी।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();