Breaking News

सागर पुलिस ने स्टेशन से पकड़ी करीब 18 लाख की चांदी,Sagar police seized silver worth about Rs 18 lakh from the station.

सागर पुलिस ने स्टेशन से पकड़ी करीब 18 लाख की चांदी GST को सौंपा गया मामला 

लगभग 35 किलो चांदी के घुंघरू के साथ पकड़ा गया युवक।

               मथुरा से लाए जा रहे थे लगभग 35 किलो चांदी के घुंघरू,स्टेशन के पास नाबालिग समेत दो धरे गए ।

       मध्य प्रदेश के सागर में कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को 35 किलो 297 किलोग्राम चांदी जब्त करते हुए पकड़ा है। वे लोग चांदी उत्तरप्रदेश के मथुरा से सागर बेचने के लिए ला रहे थे।सागर पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला जीएसटी की टीम को सौंप दिया है।पुलिस के बताए अनुसार लोकसभा चुनाव के चलते थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खुफिया सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी अभियान के दौरान बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरा से बड़ी मात्रा में चांदी लेकर दो व्यक्ति सागर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कार्रवाई करने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर पहुंची। जहां यात्री प्रतीक्षालय के पास से दो संदिग्ध युवकों को आते देखा गया।


       प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने नाम अजय कुमार पिता गंगाराम कुमार चौधरी, उम्र 21 साल, निवासी नगला गूलर, थाना सादाबाद, जिला हाथरथ, हाल निवास मथुरा का होना बताया। उनमें से एक नाबालिग है। तलाशी लेने पर उनके पास से 35 किलो 297 ग्राम चांदी के घुंघरू जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए है, वो जब्त किए गए।


चांदी,सागर के ज्वेलर्स को सप्लाय करने लाए थे

                 पुलिस कार्रवाई में चांदी जब्त कर दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ की गई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त चांदी वह मथुरा से ला रहे थे और सागर स्थित एक ज्वेलर्स को देना थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला जीएसटी विभाग को सौंप दिया है।पकड़े गए दोनों से चांदी के खरीद व बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। 

            पुलिस कार्रवाई टीम में कैंट थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह चौहान,एएसआई राजपाल सिंह राजपूत,हरिहर सेंगर,प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह,मणिशंकर मिश्रा,नीरज बांगर, आरक्षक विशाल,नरेश,अभिषेक,विनीत,बाबूलाल,रोहित,बारेलाल,सत्येन्द्र आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();