Breaking News

महिला पर सरेआम फायरिंग,महिला को पेट में लगी गोली,वारदात सीसीटीवी में हुई कैद,देखें वायरल वीडियो,Open firing on woman, woman shot in stomach, incident captured in CCTV, watch viral video.

महिला पर सरेआम फायरिंग,महिला को पेट में लगी गोली वारदात सीसीटीवी में हुई कैद,देखें वायरल वीडियो

      प्राप्त वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला को गोली मारी गई और गोली लगते ही महिला चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी। 

मोतिहारी (बिहार)- यह घटना बिहार के मोतिहारी की बताई जा रही है,सूत्रों के अनुसार जिसके अगरवा लाला टोला में यह घटना देखने को मिली है। इस इलाके से गोलीबारी की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला का शायद अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। 

घटना में हुई गोलीबारी की लाइव तस्वीरें आईं सामने 

     इस हो रहे विवाद के बीच महिला हाथ में पत्थर उठाती है। महिला को पत्थर उठाता देख पड़ोसी चिल्लाते हुए महिला पर सीधे फायर कर देता है। पड़ोसी ने महिला को गोली मारी और गोली लगते ही महिला चीखते हुए जमीन पर गिर गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गोली मारने के बाद और भी गोलियां मारने का प्रयास किया गया लेकिन कट्टा या जो हथियार हो वो चल नहीं पाया। बाद में महिला की मदद के लिए आसपास की महिलाएं भी सामने आते दिख रही हैं।

महिला ज़ोर चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी 

       पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। वारदात दिन में ही नगर थाना क्षेत्र के अगरवा लाला टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति के हाथ में,जबकि पत्नी के पेट में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक पति का इलाज सदर अस्पताल तथा पत्नि का इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है।

देखें घटना का वायरल वीडियो:-



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();