Breaking News

सागर जिले के केसली महाविद्यालय में शुरू होगा साइंस पाठ्यक्रम, मुख्यमंत्री ने सागर के लिए की 6 अन्य घोषणाएं, Science course will start in Kesli College of Sagar district, Chief Minister made 6 other announcements for Sagar.

सागर जिले के केसली महाविद्यालय में शुरू होगा साइंस पाठ्यक्रम मुख्यमंत्री ने सागर के लिए की 6 अन्य घोषणाएं

     सागर के पीटीसी ग्राउंड पर सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सागर जिले के लिए 6 घोषणाएं कीं हैं। ये मांगें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ही उनके सामने रखी थीं। CM ने कहा, 'हरिसिंह गौर जी को आज नहीं तो कल भारत रत्न मिलना ही चाहिए।'

     CM डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर में मंच से घोषणाएं कर रहे थे, तभी विधायक शैलेंद्र जैन उनके पास मांगों के लिस्ट लेकर पहुंच गए। CM सागर विधायक शैलेंद्र जैन से बोले, 'अब लालच मत करो, बहुत हो गया। अब मुझे कुछ नहीं दिख रहा, कुछ नहीं सुनाई दे रहा। एक अंगुली पकड़ी, दो पकड़ी, तीन पकड़ी, पूरा हाथ ही पकड़ रहे हो। जरा ठहरो तो सही, जल्दी क्यों कर रहे, आखिरी बार थोड़ी आया, बार- बार आता रहूंगा।'

       जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह लंबे समय से केसली महाविद्यालय में साइंस पाठ्यक्रम शुरू कराने के लिए प्रयासरत रहे। आज CM द्वारा केसली महाविद्यालय को साइंस पाठ्यक्रम की सौगात दे दी गई है।

सागर जिले के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाएं

केसली महाविद्यालय में साइंस का कोर्स खोला जाएगा।

• सागर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसका नाम आचार्य विद्यासागर महाराज होगा।

• बड़तूमा में रविदास महाराज के स्थान पर सड़क बनाई जाएगी। इसे रविदास लोक कहेंगे।

मकरोनिया महाविद्यालय में पीजी क्लास इसी सत्र से शुरू की जाएगी।

बंडा महाविद्यालय भी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रूप में जाना जाएगा।

• राज्य स्तर पर हवाई यातायात शुरू करेंगे। 12 सीटर प्लेन लाए जाएंगे। सागर को भी जोड़ा जाएगा।

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मप्र सरकार देगी मदद

सागर में मंच पर मुख्यमंत्री के सामने एक बच्चे मोहित राजपूत की किडनी ट्रांसप्लांट का मामला रखते हुए उन्हें बताया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट में 11 लाख रुपए खर्च आएगा, 5 से 6 लाख रुपए का इंतजाम लोगों ने किया है तो इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी पैसे मप्र सरकार देगी।

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर का हुआ भूमिपूजन 

  मुख्यमंत्री यादव ने रानी अवंतिबाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। सभा में इसका जिक्र कर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने 100 दिन से भी कम समय में विश्विद्यालय दिया है। इसी सत्र से विश्वविद्यालय कामकाज करना शुरू करेगा। यहां के बच्चे जो कोर्स चाहेंगे, वो सारे के सारे कोर्स खोले जाएंगे।'

     CM ने मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र स्थित बड़तूमा में बन रहे संत रविदास मंदिर और संग्रहालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। डॉ. मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद सागर का यह दूसरा दौरा है। पहली बार जब वे 20 जनवरी को आए थे, तब राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा करके गए थे।

सागर के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज को बनाया गया विश्वविद्यालय

                 मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन शहरों में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर को रानी अवंतिबाई विश्वविद्यालय सागर किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी, यानी महाविद्यालय का अस्तित्व भी बना रहेगा।उच्च शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि इन विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2024-25 से शुरू होगा। यहां आगामी सत्र से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा। अपग्रेड के फलस्वरूप शासकीय महाविद्यालयों की सभी संपत्ति, रिकॉर्ड, देनदारी और महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के माने जाएंगे। विश्वविद्यालय में पदों की स्वीकृति और अन्य फाइनेंशियल इनवाल्मेंट वाले विषयों के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

राजकीय विवि की कुलसचिव बनाई गईं प्रो. शक्ति जैन 

सागर में राजकीय विवि की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी होते ही उच्च शिक्षा विभाग ने गर्ल्स कॉलेज सागर की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर शक्ति जैन को कुलसचिव बना दिया है। उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();