CSP और TI के साथ महिला ने बीच सड़क की मारपीट,पढ़ें फिर क्या हुआ ?,Woman fights with CSP and TI in the middle of the road, read what happened next?
CSP और TI के साथ महिला ने बीच सड़क की मारपीट पढ़ें फिर क्या हुआ ?
मध्य प्रदेश के गुना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई जिसके चलते गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामे के दौरान सीएसपी और थाना प्रभारी को एक महिला ने थप्पड़ तक जड़ दिया। वहीं एक युवक से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार भूसा फैक्ट्री में काम करते समय चौकीदार गजानंद लोधा को घायल हो जाने पर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री के लोग उसे जिला अस्पताल में ही छोड़कर गए। मृतक गजानंद के परिजनों को इसकी सूचना लगी तो परिजन व समाज के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक मुकेश राठौर द्वारा गजानंद के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
देखें वीडियो:
परिजनों ने फैक्ट्री मालिक मुकेश राठौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हनुमान चौराहे के पास चक्काजाम किया। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाईश देने का प्रयास किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सीएसपी और थाना प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिए।करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के आश्वासन पर लोगों ने चक्काजाम को खत्म किया।



कोई टिप्पणी नहीं