Breaking News

दूसरी सूची में भाजपा ने मप्र के 2 सांसदों के टिकट काटकर महिलाओं को उतारा,क्या रही वजह?,In the second list, BJP canceled the tickets of 2 MPs from MP and fielded women, what was the reason?

दूसरी सूची में भाजपा ने मप्र के 2 सांसदों के टिकट काटकर महिलाओं को उतारा क्या रही वजह?

MP में 8 सांसदों के कटे अब तक टिकट

    बता दें कि इससे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची में मध्य प्रदेश के 24 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. जिसमें 6 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए थे. जबकि बुधवार को जारी हुई दूसरी सूची में बाकी बची 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें 2 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं. अब कुल मिलाकर भाजपा ने मध्य प्रदेश में 8 मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशियों को मौका दिया है.

                  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसी के साथ बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सभी 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. दूसरी सूची में भाजपा ने उज्जैन,बालाघाट,छिंदवाड़ा,धार और इंदौर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है.BJP की दूसरी सूची से मध्य प्रदेश के दो मौजूदा सांसदों के नाम नदारद हैं.पार्टी ने धार से सांसद छतर सिंह दरबार का टिकट काटकर सावित्री ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है. तो वहीं बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट भी काटा गया है. उनकी जगह भाजपा ने भारती पारधी पर भरोसा जताया है. भाजपा ने छिंदवाड़ा में भी प्रत्याशी बदलते हुए नाथन शाह की जगह इस बार विवेक साहू (बंटी) को उम्मीदवार बनाया है.

क्या रही वजह बालाघाट सांसद के टिकट कटने की?

BJP ने बालाघाट सीट से मौजूदा सांसद ढाल सिंह बिसेन का भी टिकट काटकर भारती पारधी पर भरोसा जताया है. कहा जा रहा है कि ढाल सिंह बिसेन को लेकर बालाघाट की जनता में अच्छी खासी नाराजगी के चलते उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी की लहर के ही कारण इस बार ढाल सिंह बिसेन का टिकट कटना लगभग पहले से ही पक्का माना जा रहा था और वही हुआ भी. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बालाघाट नगरपालिका से मौजूदा पार्षद भारती पारधी को उम्मीदवार बना दिया है. एक बात यह भी है कि बालाघाट से लगातार 6 लोकसभा चुनाव जीत रही भाजपा ने हर बार अपने उम्मीदवार बदले हैं. इसके साथ ही भाजपा ने पहली बार इस सीट पर महिला उम्मीदवार को उतारा है.

क्यों कटा धार सांसद का टिकट?

भाजपा ने धार से मौजूदा सांसद छतर सिंह दरबार का टिकट काटकर सावित्री ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. छतर सिंह का टिकट कटने की मुख्य वजह एंटी इनकंबेंसी के अलावा उनकी बढ़ती उम्र को भी टिकट कटने की वजह माना जा रहा है. साथ ही साथ हाल ही में संपन्न हुए मप्र विधानसभा चुनाव में धार जिले में BJP के कमजोर प्रदर्शन को भी टिकट कटने की वजह माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में धार से तत्कालीन सांसद रहीं सावित्री ठाकुर का टिकट काटकर छतर सिंह दरबार को चुनाव में उतारा गया था. अब उनका टिकट काटकर एक बार फिर सावित्री ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है. छतर सिंह दरबार अब तक कुल 3 बार धार से सांसद रहे हैं.


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();