केसली थानांतर्गत गौ सेवकों पर हुआ हमला,पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा,देखें वीडियो,Cow servants were attacked under Kesli police station, police registered a case of assault and arrested the accused,watch video.
केसली थानांतर्गत गौ सेवकों पर हुआ हमला पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा
सागर जिले के केसली थानांतर्गत गौ सेवकों पर हमला किया गया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वालों को त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया है, आज उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।अपराध की घटना 21/03/2024 को दोपहर करीब 3:30 बजे,साहू किराना दुकान सहजपुर के आसपास की बताई गई है।
शिकायतकर्ता/सूचनाकर्ता/फरियादी अभिषेक गौड़ पिता प्रहलाद गौड़ निवासी भौहारा, तहसील केसली, जिला सागर, मध्य प्रदेश ने बिट्टू फौजदार एवं बल्लू लोधी, निवासी ग्राम सहजपुर थाना केसली, सागर, मध्य प्रदेश, के विरुद्ध थाना केसली में उपस्थित होकर घटना की सूचना दी थी,प्रथम सूचना तथ्य के आधार पर फरियादी ने बताया कि मैं ग्राम भौहारा का रहने वाला हूँ खेती किसानी करता हूँ। आज दिनांक 21.03.2024 के दोपहर करीबन 03.30 बजे अपने मित्र अर्जुन लोधी के साथ सहजपुर गया था जैसे ही हम लोग साहू किराना दुकान सहजपुर के पास पहुंचे तब देखा कि केसली की तरफ से तेन्दूडाबर की तरफ जा रहे एक पिकअप में तिरपाल लगा था, हमें पिकअप में अवैध पशु होने की संभावना होने पर मैने एवं अर्जुन लोधी ने पिकअप को रुकवाया तो पिकअप वाले ने रोड के साईड में पिकअप रोक लिया और हम लोग तिरपाल खोलकर देखने लगे इतने में सहजपुर के बिट्टू फौजदार एवं बल्लू लोधी आये और बोले बहुत बड़ा नेता बनता है गाड़ियों को रोकता है और माँ बहिन की गंदी गालियाँ देने लगे ।
तब हमने कहा कि हमें अवैध रूप से पशुओं के परिवहन की संभावना लग रही थी इसलिये गाड़ी रूकवाकर पूछ रहे हैं ।तब बिट्टू फौजदार ने मुझे हाथ में लिये प्लास्टिक के पाइप से एवं बल्लू लोधी लात घूंसों से मारपीट करने लगे।तब अर्जुन लोधी बीच बचाव करने आये तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे अर्जुन लोधी को चोटें आयी हैं एवं मुझे भी मारपीट से बायें पैर की जांघ में व बाएं हाथ की बांह में चोट आई है ।मैं और अर्जुन लोधी चिल्लाये तो बीच बचाव करने संतोष रजक एवं दीपक चौरसिया आ गये थे जिन्होने बीच बचाव किया तब दोनों मौके से भाग गये एवं जाते जाते कह रहे थे कि अब यदि हमारे गांव आये और गाड़ी रूकवायी तो जान से खत्म कर देंगे।
फिर हम थाना रिपोर्ट करने आए ताकि कार्यवाही की जावे। केसली पुलिस ने रिपोर्ट पर लड़ाई झगड़े एवं मारपीट का अपराध विभिन्न धाराओं 294,323,506,34 ताहि 3 (1) (द), 3(1) (ध),3(2) (va) sc st act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं