Breaking News

डॉग्स बाइट से रहें सावधान,कुत्ते ने मासूम का जबड़ा नोंचा,दांत भी खा गए,Be careful of dog's bite, the dog tore the jaw of an innocent child and even ate his teeth.

कुत्ते ने मासूम का जबड़ा नोंचा दांत भी खा गए राजधानी भोपाल में 6 साल के बच्चे पर हमला परिजन मदद मांगने पहुंचे तब हुआ खुलासा

कुत्तों के काटने से हुमेर नाम का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया

   मध्यप्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके बावजूद प्रशासन कुछ खास तवज्जो नहीं दे रहा। 


कुत्तों ने मासूम का चेहरा नोंचा,वृद्ध का कान खा गए

   गुरुवार को मंदसौर में कुत्तों ने 7 साल के मासूम व वृद्ध सहित 5 लोगों पर हमला किया। इसमें कुत्ते एक वृद्ध का कान खा गए। दूसरी जगह 6 वर्षीय मासूम के चेहरे को नोंच डाला जिसे 14 टांके आए हैं। पहली घटना खजूरी गौड़ की है। गिरीराज सिंह ने बताया है कि मेरे दादा दीपसिंह अफीम की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे थे। अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया और कान काटकर ले भागा। दूसरी घटना सरसौद की है। भीमाखेड़ी निवासी समरथ ने बताया कि 5 वर्षीय दैविक जैसे ही घर से बाहर निकला तभी कुत्ते ने हमला कर दिया।

                                             फोटो: सोशल मीडिया
         वैसे तो पूरे एमपी में ही आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है लेकिन अगर सिर्फ एमपी की राजधानी भोपाल की बात करें तो ताज़ा घटना में भोपाल में एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स ने एक 6 साल के मासूम के चेहरे पर हमला कर उसके जबड़े को नोंच दिया साथ ही साथ तीन दांत भी खा गए। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी बच्चे को कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घटना मंगलवार रात की है। जब परिजन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शबिस्ता जकी से मदद मांगने पहुंचे। तब इसका खुलासा बुधवार रात में हुआ। 

मजदूरी करते हैं बच्चे के मां बाप

     भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया कि पीड़ित बच्चा वार्ड क्रमांक 24 स्थित साइंस सेंटर के पास बाणगंगा क्षेत्र में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। कुत्तों के हमले से बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं,खासकर उसका जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।


डॉग बाइट के कई मामले पहले भी आ चुके हैं

इसी वर्ष जनवरी में 7 महीने के बच्चे को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। मौत के बाद परिजन ने उसे दफना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे का शव कब्र से निकलवाया था।


आवारा कुत्ते 7 महीने के बच्चे को भी मार चुके 

 10 जनवरी 2024 को भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में स्थित पार्क में सो रहे 7 माह के बच्चे केशव को कुत्ते घसीटकर ले गए थे। बाद में बच्चे का शव लहूलुहान हालत में मिला था। दो दिन बाद मामले का खुलासा होने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद मामला सुर्खियों में भी आया । राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने निगम की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए थे। तब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अभियान चलाने की बात कही थी।


एक और बच्चे ने जनवरी में ही दम तोड़ा था,इसी साल 6 जनवरी को सुलेमान नाम के 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

    होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल इलाके में 6 जनवरी को कंस्ट्रक्शन साइट पर 4 साल के सुलेमान को कुत्ते ने काट लिया था। उसकी मां यहां मजदूरी करती है। उसकी मां और मामा, सुलेमान को हमीदिया अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने उसे वैक्सीन लगाई। सुलेमान यहां 4 दिन एडमिट रहा। तबीयत ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते गिर रहा था। उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा और रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल के बच्चे समेत कइयों को काटा है स्ट्रीट डॉग्स ने 

चौकी इमामवाड़ा की गली नंबर-1 में रहने वाले शबाब अली के डेढ साल के बेटे मुख्तार को 16 जनवरी की दोपहर 1 बजे आवारा कुत्ते ने काट लिया था। यही पर पांच से छह लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया था।


फोटो: सोशल मीडिया 

और भी कई मामले आए थे सामने

• आवारा कुत्ते बच्चों को लगातार शिकार बना रहे हैं। पुराने मामलों पर नजर डाले तो अगस्त 2022 में बांसखेड़ी इलाके में एक सात साल की बच्ची को कुत्ते ने नोंच दिया था। उसकी आंख और मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके तीन दिन पहले उसकी बड़ी बहन को भी कुत्ते ने काटा था। बच्ची करीब 15 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रही।

• ई-6 वर्धमान ग्रीन पार्क के पास अशोका गार्डन में भी घटना हो चुकी है। यहां घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच दिया था।

• बाग सेवनिया इलाके में भी चार साल की नन्हीं बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने अटैक कर दिया था। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए थे। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी थी।

• 10 जनवरी 2024 को मिनाल रेसीडेंसी इलाके में 7 महीने के बच्चे को नोंच कर मार डाला था।

• 15 जनवरी 2024 को चौकी इमामवाड़ा कॉलोनी में 4 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल हैं।

• 16 जनवरी 2024 को मिसरोद इलाके में 2 बच्चों समेत 41 लोगों को कुत्तों ने काट लिया।

• 17 जनवरी 2024 को 3 बच्चों समेत 45 लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया।


                                              फोटो: सोशल मीडिया

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();