Breaking News

देरी से पहुंची 108 एंबुलेंस, नाराज लोगों ने माला पहनाकर जताया अनोखा विरोध,The 108 ambulance arrived late, and angry residents protested by garlanding the vehicle.

देरी से पहुंची 108 एंबुलेंस नाराज लोगों ने माला पहनाकर जताया अनोखा विरोध

बड़वानी/अंजड़ (मप्र)। जिले में 108 एंबुलेंस सेवाओं की लेटलतीफी एक बार फिर चर्चा में है। जांच टीमों के आने और शिकायतों के बावजूद हालात में सुधार न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अंजड़ में एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे 

अंजड़ कस्बे में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो घायलों को लोगों ने निजी मारुति वैन से जिला अस्पताल भेजा, जिसमें स्ट्रेचर रखने की सुविधा तक नहीं थी। बाकी तीन घायलों को लेने के लिए बड़वानी से 108 एंबुलेंस लगभग एक घंटे बाद पहुंची।

देरी से पहुंचने पर नागरिकों ने किया विरोध 

एंबुलेंस स्टाफ—पायलट दीपेश उजले और ईएमटी भीकू सिंह चौहान—के देरी से पहुंचने पर नागरिकों ने गांधीवादी शैली में उनका फूलमाला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर "सम्मान" किया। समाजसेवियों का कहना था कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, ताकि सेवा प्रदाता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें।

एंबुलेंस की लापरवाही

अंजड़ निवासी गिरीश चौहान ने बताया कि जिले में 108 एंबुलेंस की लापरवाही के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार एंबुलेंस देर से पहुंचती है या पहुंचती ही नहीं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। कुछ दिन पहले इस लापरवाही के चलते एक नवजात की मौत का मामला भी सामने आया था।

जागरूक करने में मदद

स्थानीय लोगों का मानना है कि शांतिपूर्ण तरीके से जताया गया यह विरोध सिस्टम को जागरूक करने में मदद करेगा और जरूरतमंदों को समय पर सुविधा मिल सकेगी।


देरी से पहुंची 108 एंबुलेंस, लोगों ने माला पहनाकर किया विरोध—बड़वानी में अनोखा प्रदर्शन

एंबुलेंस की लेटलतीफी पर जनता फूटी—अंजड़ में स्टाफ को पहनाई माला, अनोखा विरोध वायरल

108 सेवा फिर विवादों में—एक घंटे देरी पर नागरिकों का गांधीवादी विरोध सुर्खियों में

घायल तड़पते रहे, एंबुलेंस देर से पहुंची—गुस्साए लोगों ने अनोखे अंदाज में जताया रोष

108 Ambulance Late,Ambulance Delay Protest,Barwani News,Anjad Accident News,Madhya Pradesh Local News,Gandhiwadi Protest,Viral News MP,Ambulance Negligence Case,Emergency Service Delay,Barwani Viral Video, भारतम न्यूज, bharatam news 

#BarwaniNews

#AnjadNews

#108Ambulance

#AmbulanceDelay

#ViralProtest

#MadhyaPradeshNews

#LocalNewsMP

#EmergencyService

#ViralNews

#BreakingNews

#भारतमन्यूज 

#bharatamnews 

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();