थाना केसली पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल, Kesli police arrested three murder accused and sent them to jail.
थाना केसली पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
सागर (मप्र)- सागर ज़िले के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम घाना में मारपीट की एक गंभीर वारदात के बाद उपचार के दौरान घायल की मौत हो जाने पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना ऐसे हुई शुरू
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे फरियादिया सीतारानी अहिरवार अपने पति गुड्डन अहिरवार के साथ घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के ही चंदन अहिरवार, मुन्ना अहिरवार और मुन्ना की पत्नी जानकी अहिरवार पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर सीतारानी व गुड्डन बाहर आए तो आरोपियों को हाथ में बांस की लाठियों के साथ खड़े देखा गया। गुड्डन अहिरवार द्वारा गालियां देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी और मुक्कों से हमला कर दिया। सिर, आंख, पैर और पीठ पर चोट लगने से गुड्डन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
परिजन उसे तत्काल केसली अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने बीएमसी सागर रेफर किया। बाद में इलाज के दौरान उसकी बिगड़ती हालत के चलते उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। 30 नवंबर 2025 को उपचार के दौरान गुड्डन अहिरवार की मौत हो गई।
मामला हत्या में बदला, पुलिस ने जोड़े गंभीर धाराएँ
फरियादिया की शिकायत पर शुरू में थाना केसली में बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ था। घायल की मौत होने के बाद जांच के दौरान बीएनएस धारा 103(1) (हत्या) का इजाफा किया गया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की और सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में—
1. चंदन उर्फ भूरेलाल अहिरवार, उम्र 26 वर्ष
2. मुन्ना अहिरवार, उम्र 36 वर्ष
3. जानकी अहिरवार, उम्र 33 वर्ष
घटना में प्रयुक्त बांस की लाठियाँ भी जप्त की गईं।
आरोपियों को भेजा गया जेल
केसली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश अनुसार— चंदन अहिरवार एवं मुन्ना अहिरवार को रहली उपजेल भेजा गया। जबकि आरोपिया जानकी अहिरवार को केंद्रीय जेल सागर भेजा गया।
जांच एवं कार्रवाई में इनकी अहम भूमिका
इस पूरे प्रकरण में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
निरीक्षक हरिराम मानकर
उपनिरीक्षक माधव सिंह
प्रधान आरक्षक राजेश सिंह
प्रधान आरक्षक कैलाश
प्रधान आरक्षक दिनेश चौहान
आरक्षक कन्छेदी
आरक्षक राहुल
आरक्षक बलराम
महिला आरक्षक रागिनी तिवारी
महिला आरक्षक 735 पूजा पटैल
एनआरएस ब्रजेंद्र दांगी, रानू सेन एवं श्रीराम पटैल
केसली पुलिस कार्रवाई,सागर जिले की ताज़ा खबर,केसली हत्या मामला,ग्राम घाना क्राइम न्यूज,गुड्डन अहिरवार मौत,लाठी हमला हत्या,मध्यप्रदेश क्राइम अपडेट,आरोपी गिरफ्तार केसली,केसली थाना समाचार,हमीदिया अस्पताल में मौत,सागर क्राइम ब्रेकिंग,Ahirwar murder case Kesli,Madhya Pradesh crime today,Lathi attack murder case,Ghana village murder news
#KesliNews #SagarNews #MurderCase #KesliPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #MPNews #AhirwarCommunity #GhanaVillage #SagarCrime #MadhyaPradeshNews #LathiAttack #PoliceAction #ViralNews #LatestCrimeReport #KesliPolice #SagarNews #MurderCase #CrimeReport #BreakingNews #MPNews #Ahirwar #PoliceAction #ViralNews #भारतमन्यूज #bharatamnews #kesli #केसली



कोई टिप्पणी नहीं