सनसनी: पति ने काटी पत्नी की नाक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, Sensation: Husband cuts off wife's nose, police arrest the accused.
सनसनी: पति ने काटी पत्नी की नाक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुस्से में आए एक पति ने अपनी पत्नी की नाक का आगे का पूरा हिस्सा ब्लेड से काट दिया। पुलिस को घटनास्थल से नाक का हिस्सा तक नहीं मिला। आरोपी गिरफ्तार, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।
झाबुआ (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के रानापुर थाना क्षेत्र के पाड़लवा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर उसकी नाक का आगे का पूरा हिस्सा काट दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
चल तुझे तलाक देता हूं
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति राकेश (23वर्ष) और उसकी पत्नी गीता बाई (22वर्ष) मजदूरी करने के लिए गुजरात के संतरामपुर गए थे और मंगलवार को ही वापस लौटे थे। घर लौटने के बाद राकेश ने शराब पी रखी थी और नशे में पत्नी से विवाद करने लगा। पीड़िता गीता ने बताया कि पति ने कहा "चल तुझे तलाक देता हूं" और कुछ ही देर बाद वह ब्लेड लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। उसने नाक काट दी और हाथ पर भी वार किया। इसके बाद डंडे से भी बेरहमी से पिटाई की।
उसने खौफनाक कदम उठाया
गीता के मुताबिक, पति उसे किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने से रोकता था। इसी बात को लेकर वह नाराज रहता था और गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नाक का कटा हुआ हिस्सा घटनास्थल से नहीं मिला, संभव है कि उसे कोई जानवर उठा ले गया हो।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
डॉक्टरों के अनुसार, महिला की नाक का आगे का पूरा हिस्सा पूरी तरह कट गया है और स्किन भी नहीं बची है। बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पीड़िता ने बयान में कहा है कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
" पति ने काटी पत्नी की नाक | झाबुआ की हैरान करने वाली वारदात"



कोई टिप्पणी नहीं