घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान शुरू,4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा SIR अभियान, Door-to-door voter verification campaign begins; SIR campaign will run from November 4 to December 4.
घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान शुरू: 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा SIR अभियान हर मतदाता दें सही जानकारी
भोपाल (मप्र)- मध्यप्रदेश में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी दें ताकि मतदाता सूची सटीक और पारदर्शी बने।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
मध्यप्रदेश में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान (Special Intensive Revision - SIR) 4 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य विवरण की जानकारी एकत्र करेंगे।
मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाना
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि जब बीएलओ आपके घर आएं, तो नागरिक उन्हें पूरा सहयोग दें और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी सही-सही साझा करें।
बीएलओ को देना होगी जानकारी
अभियान के दौरान जिन नागरिकों की 1 जनवरी 2026 तक आयु 18 वर्ष या अधिक हो जाएगी, उन्हें भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए आवश्यक फॉर्म भरकर बीएलओ को देना होगा। वहीं जिन सदस्यों का निधन हो चुका है या जो अब उस पते पर नहीं रहते, उनकी जानकारी भी बीएलओ को देनी होगी ताकि नाम सूची से हटाया जा सके।निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि बीएलओ किसी भी दस्तावेज़ को अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि केवल आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र (EPIC) दिखाकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।
नाम से संबंधित दावा या आपत्ति
मतदाता सूची की प्रारंभिक (ड्राफ्ट) सूची 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। नागरिक 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक अपने नाम से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा — “यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करेगा। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग लें और सटीक जानकारी देकर मतदान सूची को पारदर्शी बनाने में सहयोग करें।”
Our YT Channel: BHARATAM NEWS



कोई टिप्पणी नहीं