Breaking News

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान एनकाउंटर में घायल, भागने की कोशिश नाकाम, Salman, accused of raping an innocent girl, injured in an encounter; his escape attempt fails.

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान एनकाउंटर में घायल भागने की कोशिश नाकाम

रायसेन (मप्र)- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया था। उसे रायसेन ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

भागने की करी कोशिश 

घटना भोजपुर क्षेत्र के कीरतनगर गांव के पास हुई, जहां पुलिस वाहन पंक्चर होने के बाद सलमान को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Source:Social Media (सांकेतिक)

सलमान गंभीर अपराध का आरोपी

आरोपी सलमान को उपचार के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सलमान गंभीर अपराध का आरोपी है और भागने की कोशिश में उसने पुलिस पर हमला किया, जिस पर आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई।

रायसेन में दुष्कर्म आरोपी सलमान की भागने की कोशिश नाकाम — पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल

#RaisenNews #MadhyaPradesh #CrimeUpdate #BreakingNews #SalmanAccused #PoliceEncounter #ChildSafety #MPPolice #Bhopal #LatestHindiNews #ViralNews #GunSnatchingCase #EncounterNews


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();